फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने कहा- कई उत्पादों पर 100 प्रतिशत से अधिक कर वसूलता है भारत

Sun, 07 Apr 2019 02:07 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत द्वारा बड़ी संख्या अमेरिकी उत्पादों पर 100 प्रतिशत से अधिक का शुल्क लिया जा रहा है। ट्रंप ने अपने प्रशासन से इस तरह के ‘मूर्खता वाले कारोबार’ पर गौर करने को कहा। 

विज्ञापन


इससे एक दिन पहले ट्रंप ने भारत की आलोचना करते हुए उसे दुनिया का सबसे अधिक कर वाला देश बताया था। अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार भारत को ‘टैरिफ किंग’ कहते रहे हैं, जो अमेरिकी उत्पादों पर काफी ऊंचा कर लगाता है।

ट्रंप ने शनिवार को लास वेगास में कहा, ‘एक ऐसा मामला है जहां भारत हमसे काफी ऊंचा शुल्क वसूल कर रहा है। महान देश, महान दोस्त, प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी कई चीजों के लिए हमसे 100 प्रतिशत से अधिक शुल्क वसूल रहे हैं।’ उन्होंने दावा किया कि वहीं अमेरिका द्वारा भारत के ऐसे उत्पादों पर कुछ भी शुल्क नहीं लिया जा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें