फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

एलन मस्क पर लगा कंपनी के वरिष्ठ कर्मी को धक्का देने और अपशब्द कहने का आरोप 

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 07 Apr 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एलन मस्क - फोटो : File Photo

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क पर कंपनी के वरिष्ठ कर्मचारी को अपशब्द कहने का आरोप लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल सितंबर माह में उस कर्मी ने इसी कारण से इस्तीफा दिया है।



कंपनी के अन्य कर्मियों का कहना है कि मस्क के साथ हुए विवाद के कारण ही उस कर्मी ने इस्तीफा दिया। मस्क ने ही कर्मी को तुरंत नौकरी छोड़ने को कहा था। घटना की जानकारी रखने वाले लोगों ने पहचान ना बताने की शर्त पर कहा कि मस्क ने वरिष्ठ कर्मी को धक्का भी दिया था। 


कंपनी के एक अन्य कर्मी का कहना है कि इस मामले के बारे में टेस्ला बोर्ड को भी पता चला। बोर्ड ने मामले की समीक्षा करने और गवाहों से जानकारी लेने को कहा। बोर्ड का कहना है कि वरिष्ठ कर्मी और मस्क के बीच कोई हाथापाई नहीं हुई है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक मस्क पर लगे आरोपों को लेकर कुछ नहीं कहा है।


एलन मस्क के गुस्से को लेकर कई बार खबरें आ चुकी हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में वरिष्ठ कर्मी ने कुछ भी बोलने से इनकार कर लिया है। हालांकि कर्मी का नाम नहीं बताया जा रहा है।


कंपनी में काम करने वाले लोगों का कहना है कि नौकरी छोड़ने वाला वरिष्ठ कर्मी बेहद मेहनती और अच्छा काम करने वाला था। लोगों का कहना है कि एलन से बहस होने के बाद ही उसने कंपनी छोड़ने का फैसला लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next