फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग लेखों का तीसरा सबसे बड़ा प्रकाशक बना भारत: रिपोर्ट

Thu, 19 Dec 2019 02:14 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

भारत विज्ञान और इंजीनियरिंग विषय पर लिखे गए लेखों को प्रकाशित करने वाला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा प्रकाशक देश है। अमेरिका के नेशनल साइंस फाउंडेशन (एनएसएफ) की ओर से तैयार डाटा के मुताबिक, चीन इस मामले में नंबर एक पर है, जो दुनियाभर में छपने वाले वैज्ञानिक लेखों में 20.67 प्रतिशत योगदान देता है।

विज्ञापन


मंगलवार को जारी इन आंकड़ों में बताया गया कि 2008 में भारत ने 48,998 वैज्ञानिक लेख प्रकाशित किए। यह संख्या 2018 में बढ़कर 135788 लेखों पर पहुंच गई। अब भारत दुनिया में इस विषय पर प्रकाशित होने वाले लेखों में 5.31 प्रतिशत का योगदान देता है। चीन में 2008 में 249049 वैज्ञानिक लेख प्रकाशित किए गए, जो 2018 में बढ़कर 5,28,263 हो गए। 

वैज्ञानिक लेखों के प्रकाशन के मामले में दूसरे नंबर पर अमेरिका (4,22,808) है। शीर्ष 10 की सूची में जगह बनाने वाले अन्य देशों में जर्मनी (1,04,396), जापान (98,793), ब्रिटेन (97,681), रूस (81,579), इटली (71,240), दक्षिण कोरिया (66,376) और फ्रांस (66,352) है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें