फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: रूसी तेल खरीदने पर भारत-चीन पर लगेगा 500% टैरिफ; अमेरिकी सीनेटर ब्लूमेंथल ने दी चेतावनी

Sat, 31 May 2025 11:41 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका-चीन, भारत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेरिका ने भारत और चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ये दोनों देश रूस से तेल, गैस या पेट्रोकेमिकल्स खरीदते रहे तो इन पर 500% टैरिफ लगाया जाएगा। अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने यूक्रेन की राजधानी कीव में यह बात कही। उन्होंने भारत और चीन को निशाने पर लेते हुए कहा, रूस से जो भी देश तेल, गैस और पेट्रोकेमिकल खरीदें उन पर 500 प्रतिसत टैरिफ लगानी चाहिए। दोनों देश रूस का 70% तेल खरीदते हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका का यह बयान तब आया है, जब रूस ने भारत-चीन-रूस (आरआईसी) त्रिकोण को फिर से शुरू करने की जोर-शोर से वकालत की है। सीनेटर ब्लूमेंथल और लिंडसे ग्राहम का कहना है कि अगर रूस यूक्रेन के साथ शांति वार्ता नहीं करता है तो अमेरिका 500% टैरिफ लगाएगा। सूत्रों के अनुसार रूस पर दबाव बनाने के लिए नया कानून लाने पर भी चर्चा चल रही है। इसमें रूस से तेल-गैस-यूरेनियम खरीदने वाले देशों पर 500% टैरिफ लगाने की बात कही गई है। अगले हफ्ते अमेरिकी सीनेट में इस पर चर्चा हो सकती है।

क्या है आरआईसी
दरअसल, रूस ने 2020 की गलवान झड़प के बाद ठप पड़े भारत-चीन-रूस त्रिकोण (आरआईसी) को फिर से शुरू करने की बात कही है। बीते शुक्रवार को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा था कि भारत-चीन के बीच सीमा तनाव कम हुआ है, अब आरआईसी की बैठकें शुरू करने का सही वक्त है। रूस का मानना है कि ये त्रिकोण एशिया में उसकी ताकत बढ़ाएगा और भारत को पश्चिमी देशों के खेमे से थोड़ा दूर रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें