दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो ने भी दी भारत को बधाई
दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'भारत को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! अमेरिका भारत के लोगों के साथ आपके देश द्वारा संविधान को अपनाने का जश्न मना रहा है और हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि दुनिया के दो सबसे बड़े और जीवंत लोकतंत्र आने वाले वर्ष में मिलकर क्या हासिल करेंगे।'