गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) का दो दिवसीय सम्मेलन युगांडा में आयोजित किया गया है। इसमें भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस जयशंकर कर रहे हैं। जयशंकर ने शुक्रवार को बोलीविया, अजरबैजान और वेनेजुएला के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा, उनकी मुलाकात नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल से भी हुई है।