फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza: तबाह घरों में मौज-मस्ती करते दिखे इस्राइली सैनिक, तो भड़के UN के संगठन; इस्राइल की सेना ने दिया जवाब

Fri, 29 Mar 2024 12:24 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा

सार

इस्राइल के सैनिक फलस्तीन के टूटे फूटे घरों में महिलाओं के अंत:वस्त्रों के साथ फोटो खिंचवाते हुए नजर आए। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग की प्रवक्ता ने इसे अपमानजनक कहा है। 

विज्ञापन
हमास और इस्राइल के बीच जंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के सैनिक फलस्तीन के तबाह हो चुके घरों में महिलाओं के अंत:वस्त्रों के साथ खिलवाड़ करते हुए नजर आए हैं। ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस्राइली सैनिकों की इस हरकत के बाद संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग की प्रवक्ता रवीना शामदासानी ने इसे अपमानजनक बताया है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें 
इस्राइली सैनिकों की ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों को लेकर दुनियाभर से अलग अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कोई इन तस्वीरों को शर्मनाक बता रहा है, तो कोई इसे लेकर अलग ही राय रख रहा है। 

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की प्रवक्ता का बयान
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की प्रवक्ता रवीना शामदासानी ने ऐसी तस्वीरों को अपमानजनक कहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी तस्वीरें पोस्ट करना फलस्तीनी महिलाओं और दुनिया की सभी महिलाओं के लिए अपमानजनक है। इसके बाद इस्राइल रक्षा बलों से इस बारे में जवाब मांगा गया है। जवाब में इस्राइल की सेना ने क्या कहा है, आगे पढ़िए। 
विज्ञापन

कानून विशेषज्ञ भी इस्राइली सेना की आलोचना की गई है। क्वीन्स यूनिवर्सिटी में कानून के सहायक प्रोफेसर आर्डी इम्सेइस ने कहा कि ये चौथे जिनेवा कन्वेंशन के अनुच्छेद 27 का उल्लंघन है।  अनुच्छेद 27 कहता है कि नागरिक अपने सम्मान, पारिवारिक अधिकारों, शिष्टाचार और रीति-रिवाजों के प्रति सम्मान के हकदार हैं। इसके मुताबिक महिलाओं को उनके सम्मान पर किसी भी हमले के खिलाफ विशेष रूप से संरक्षित किया जाना चाहिए। 

इस्राइली सेना ने क्या कहा
इसके जवाब में इस्राइली सेना का कहना है कि फोटो और वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। आगे कहा गया है कि मामले में सैन्य पुलिस जांच में जुट गई है। अगर अपराध पाया गया तो संबंधित व्यक्ति को सजा मिलेगी।

फलस्तीन इस्राइल के बीच जंग
फलस्तीनी इस्लामी समूह हमास द्वारा इस्राइल पर किए गए हमले के बाद  7 अक्टूबर 2023 को इस्राइल ने भी जवाबी कार्ररवाई शुरू कर दी। इस्राइल के अनुसार, हमास के कार्यकर्ताओं ने लगभग 1,200 लोगों को मार डाला और 253 को बंधक बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें