फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: इमरान खान ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप, साझा किया संकट से निकलने का 'एक मात्र समाधान'

Tue, 18 Oct 2022 11:50 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

इमरान खान ने कहा है कि वर्तमान सियासी और आर्थिक संकट का एक मात्र समाधान तत्काल और पारदर्शी चुनाव हैं। हालांकि, उन्होंने नवाज शरीफ की सत्तारूढ़ पार्टी पीएमएल-एन (पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन)) पर चुनावों को जानबूझकर टालने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
इमरान खान। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में सरकार भले ही बदल गई हो, लेकिन मुल्क के आर्थिक हालात इतने खराब है कि कभी भी स्थिति हाथ से निकल सकती है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि वर्तमान सियासी और आर्थिक संकट का एक मात्र समाधान तत्काल और पारदर्शी चुनाव हैं। हालांकि, उन्होंने नवाज शरीफ की सत्तारूढ़ पार्टी पीएमएल-एन (पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन)) पर चुनावों को जानबूझकर टालने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


बता दें, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री को देश के खराब आर्थिक हालातों के कारण विपक्ष के भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। इस कारण उन्हें सत्ता से भी बाहर कर दिया गया था। 

चुनाव आयुक्त पर लगाए गंभीर आरोप 
स्थानीय मीडिया से बात करते हुए इमरान खान ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा,  पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सिकंदर राजा सुल्तान ने शरीफ सरकार का साथ दिया और ईवीएम से छेड़खानी भी की। उन्होंने कहा, हमने देश में पारदर्शी चुनाव कराने के लिए ईवीएम की शुरुआत की थी, लेकिन सीईसी सिकंदर राजा ने पीएमएल-एन के समर्थन से इसे खराब कर दिया।
विज्ञापन


धांधली के मेरे पास सबूत 
इस दौरान इमरान खान ने दावा किया कि उनके पास शरीफ की सहयोगी पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी  के खिलाफ खुले तौर पर धांधमी में शामिल होने के सबूत हैं। उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश में आज तक पारदर्शी चुनाव नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें