फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान हो सकते हैं गिरफ्तार! सुरक्षा वापस लेने के बाद समर्थकों ने घेरा आवास

Thu, 26 Jan 2023 07:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

इमरान खान की सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद उनके समर्थक इसका विरोध कर रहे हैं। गुरुवार को बड़ी संख्या में इमरान खान के समर्थक सुरक्षा प्रदान करने और उनकी संभावित गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए उनके आवास के बाहर इकट्ठे हुए हैं। पीटीआई पंजाब के वरिष्ठ नेता मुसर्रत चीमा ने इसके बारे में जानकारी दी। 
 
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में नया आम चुनाव कराने के लिए लगातार अभियान चला रहे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की चाल उन्हीं पर भारी पड़ती दिख रही है। देश के दो प्रांतों में अपनी पार्टी की सरकारों से इस्तीफा दिलवा कर प्रांतीय असेंबलियों को भंग करवाने का दांव चलने के बाद अब मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी के नेतृत्व वाली पंजाब की नई कार्यवाहक सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही की अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा मंगलवार को वापस ले ली गई थी। इतना ही नहीं, इमरान खान के लाहौर स्थित आवास पर तैनात खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कमांडो को भी वापस ले लिया गया है। इस बीच देश में इस बात की भी चर्चा है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार किया जा सकता है। गौरतलब है कि पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान की सुरक्षा पंजाब प्रांत के वजीराबाद इलाके में पिछले साल नवंबर में हमले के बाद बढ़ा दी गई थी।

विज्ञापन


समर्थक कर रहे विरोध
इमरान खान की सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद उनके समर्थक इसका विरोध कर रहे हैं। गुरुवार को बड़ी संख्या में इमरान खान के समर्थक सुरक्षा प्रदान करने और उनकी संभावित गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए उनके आवास के बाहर इकट्ठे हुए। पीटीआई पंजाब के वरिष्ठ नेता मुसर्रत चीमा ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इमरान खान को गिरफ्तार करने की किसी भी संभावित कोशिश का विरोध करने के लिए बड़ी संख्या में पीटीआई कार्यकर्ता पिछले दो दिनों से उनके आवास के बाहर डेरा डाले हुए हैं। चीमा ने शहबाज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीटीआई नेतृत्व के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक 'कठपुतली' कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाया गया है।

कल फवाद चौधरी को किया गया था गिरफ्तार
इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी नेता फवाद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। बता दें कि फवाद चौधरी ने पाकिस्तान के चुनाव आयोग को खुलेआम धमकी दी थी। फवाद  चौधरी ने सार्वजनिक तौर पर पाकिस्तान के चुनाव आयोग को धमकाया और मौजूदा सरकार पर पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के मुखिया इमरान खान की गिरफ्तारी की साजिश रचने का आरोप भी लगाया। इस्लामाबाद पुलिस ने भी फवाद चौधरी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


इमरान को दिया जा सकता है जहर- शेख रशीद
फवाद चौधरी की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में इस तरह की चर्चाएं हैं कि पीटीआई नेता इमरान खान को जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद ने तो यहां तक कहा है कि इस बात की संभावना है कि इमरान खान को जहर दिया जा सकता है। उन्होंनें कहा कि मैने पार्टी प्रमुख से बहुत सावधान रहने के लिए कहा है क्योंकि उनके खाने में जहर देने की साजिश रची जा रही है।'
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने किया अटकलों को खारिज
वहीं दूसरी तरफ रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अटकलों को खारिज करते हुए दावा किया कि इमरान खान को गिरफ्तार करने की सरकार की कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें