फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान ने शेयर की करतारपुर कॉरिडोर की तस्वीरें, कहा- श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार

Sun, 03 Nov 2019 02:07 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
करतारपुर गलियारा - फोटो : twitter
विज्ञापन

करतारपुर गलियारे के नौ नवंबर को होने वाले उद्घाटन से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को करतारपुर परिसर और गुरुद्वारा दरबार साहिब की कुछ शानदार तस्वीरें साझा कीं और कहा कि आस्था का यह केन्द्र गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर सिख श्रद्धालुओं का स्वागत करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि करतारपुर गलियारे का उद्घाटन नौ नवंबर को होना है ऐसे में खान ने ट्विटर पर तस्वीरें साझा करके पवित्र स्थान की एक झलक दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि 'सिख श्रद्धालुओं का स्वागत करने के लिए तैयार है करतारपुर।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने निर्माणकार्य वक्त पर पूरा करने के लिए अपनी सरकार को बधाई दी।


खान ने ट्वीट किया कि 'गुरु नानक जी के 550वीं जयंती पर्व के लिए करतारपुर को रिकॉर्ड समय में तैयार करने के लिए मैं अपनी सरकार को बधाई देना चाहता हूं।'
विज्ञापन



ऐसा माना जा रहा है कि ऐसा करके खान धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने यहां आने के इच्छुक सिख श्रद्धालुओं के लिए पासपोर्ट की शर्त को समाप्त कर दिया था। इसके साथ ही करतारपुर गलियारे के उद्घाटन और गुरुनानक देव की 550वीं जयंती के दिन पाकिस्तान द्वारा लिया जाने वाला 20 अमेरिकी डालर (करीब 1400 रुपये) का शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।

करतारपुर गलियारे का उद्घाटन ऐसे वक्त में हो रहा है जब राजधानी इस्लामाबाद में हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद हैं और उनके नेता मौलाना फजलुर रहमान खान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने पाकिस्तान के करतारपुर में रावी नदी के किनारे स्थित दरबार साहिब गुरुद्वारे में अपने जीवन के अंतिम 18 वर्ष बिताए थे। यह गलियारा पंजाब के गुरदासपुर में स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे को करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब से जोड़ता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें