फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान की गीदड़ भभकी, कहा- 'जम्मू-कश्मीर का स्वायत्त दर्जा बहाल होने तक बातचीत संभव नहीं'

Mon, 11 Jan 2021 03:24 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, इस्लामाबाद
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : Facebook
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर का स्वायत्त दर्जा बहाल होने तक भारत से कोई भी बातचीत संभव नहीं है। इस्लामाबाद में डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान भारत के साथ वार्ता की संभावनाओं को लेकर पूछे गए एक सवाल पर खान ने यह प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर का स्वायत्त दर्जा बहाल होने तक भारत के साथ बातचीत संभव नहीं है। उन्होंने दावा किया, भारत को छोड़कर हमारा किसी के साथ भी शत्रुतापूर्ण संबंध नहीं है। पाकिस्तान को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है भारत।

भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट रूप से बता चुका है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म किया जाना उसका आंतरिक मामला है। भारत पहले ही पाकिस्तान को वास्तविकता स्वीकार करने और भारत विरोधी तमाम झूठे प्रपंचों से दूर रहने को कह चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें