फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैगजीन के कवर पर लगाया कमला हैरिस का फोटो, लोगों ने पूछे सवाल...

Mon, 11 Jan 2021 02:07 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
कमला हैरिस - फोटो : twitter- @voguemagazine
विज्ञापन

आजकल नेता और राजनेता को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने का दौर चल गया है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया यूजर्स ने अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को लेकर उनके ड्रेसिंग सेंस पर सवाल पूछे और मैगजीन के कवर पेज पर छपे फोटो को लेकर कई आरोप लगाए।

विज्ञापन


दरअसल, कमला हैरिस की वोग पत्रिका में छपे उनके कवर फोटो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसे लेकर लोग मैगजीन की आलोचना कर रहे हैं। कवर फोटो में कमला हैरिस एक काले कोट में नजर आ रही हैं और उन्होंने साधारण जूते पहने हैं। जिसे लेकर उनके फैंस का कहना है यह उनसे मेल नहीं खाता है।


ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने आरोप लगाए कि जानबूझकर पत्रिका में उनकी ऐसी छवि दिखाई गई है। साथ ही पूछा कि क्या वोग ने हैरिस के चेहरे के रंग को हल्का किया है?
विज्ञापन


एक महिला ने तो यहां तक कह दिया कि इंतजार करें कि कमला वोग कवर असली है? मुझे लगा कि यह नकली है। यह कितना बुरा है। ऐसा लगता है कि कुछ बच्चे जो वास्तव में वोग में काम करना चाहते हैं, वे अपने को थप्पड़ मारेंगे।

कुछ यूजर्स ने अन्य मैगजीन में छपे कवर फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि वोग को एली मैगजीन को देखना चाहिए, उन्होंने किस तरह का फोटो लगाया। उनकी टीम काले रंग की महिलाओं को ठीक से स्टाइल करती है।

कमला हैरिस अमेरिका के उपराष्ट्रपति का पद संभालने वाली अमेरिकी इतिहास की पहली महिला होंगी। वह संयुक्त राज्य अमेरिका में इस तरह की उच्च राजनीतिक स्थिति रखने वाली भी पहली महिला हैं।

वहीं आपको बता दें, कि ऐसा पहली बार नहीं है। जब किसी मैगजीन ने कमला हैरिस का फोटो अपने कवर लगाया हो इससे पहले अमेरिका का उपराष्ट्रपति चुनने के बाद कमला हैरिस को टाइम पत्रिका ने सम्मानित किया था। मैग्जीन ने उन्हें 2020 का 'पर्सन ऑफ द ईयर' चुना। बाइडेन और हैरिस ने इसी साल नवंबर में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जीत हासिल करके इतिहास रचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें