फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big News: इमरान खान के हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग, हांगकांग में दो नाबालिगों को सजा, पढ़ें खास खबरें

Sun, 09 Oct 2022 06:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।

सार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद उसकी रावलपिंडी में आपात लैंडिंग करानी पड़ी।
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद उसकी रावलपिंडी में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने ट्विटर पर बताया कि इमरान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान से इस्लामाबाद आवास बनी गाला जा रहे थे।

विज्ञापन


तकनीकी खराबी के बाद रावलपिंडी के अदिआला गांव में हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। पिछले माह इमरान के विमान को खराब मौसम के कारण इस्लामाबाद में उतारना पड़ा था। 

हांगकांग : सशस्त्र क्रांति भड़काने पर 2 नाबालिगों को सजा
राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक मामले में हांगकांग की कोर्ट ने 2 नाबालिगों को सजा सुनाई है। उन पर आरोप है कि वो "सशस्त्र क्रांति" के लिए लोगों को उकसा रहे थे।  शनिवार को चीनी शासन से स्वतंत्रता की वकालत करने वाले हांगकांग समूह के पांच किशोरों को हिरासत में लेकर एक सुधार गृह में भेज दिया गया। पांचों की उम्र 15 साल से 18 साल के बीच है और इनका संबंध "रिटर्निंग वैलिएंट" नाम के समूह से बताया जा रहा है। इन्हें लोगों को देश के खिलाफ उकसाने का दोषी पाया गया है। 
विज्ञापन


100 करोड़ के डीलक्स कोल्ड स्टोरेज बैंक धोखाधड़ी में एक गिरफ्तार
ईडी ने डीलक्स कोल्ड स्टोरेज एवं फूड प्रोसेसर्स लिमिटेड द्वारा किए गए 99.74 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपी ज्ञान चंद को गिरफ्तार किया है, जिसे कोर्ट ने 17 तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।

ईडी ने सीबीआई की 6 मार्च 2020 को दर्ज एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी। सीबीआई ने डीलक्स कोल्ड स्टोरेज एवं फूड प्रोसेसर्स लिमिटेड, इसके निदेशकों अमर चंद गुप्ता और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इन पर आरोप था कि ये सभी बैंक फंड के दुरुपयोग, आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी में लिप्त हैं। आरोपियों ने कंपनी खातों से फंड को निजी इस्तेमाल किया। जिससे बैंकों को 2015 से 2017 के दौरान 99.74 करोड़ का नुकसान हुआ।

काल्पनिक मुकदमेबाजी के लिए डेंटल कॉलेजों पर जुर्माना
कर्नाटक हाईकोर्ट ने काल्पनिक मुकदमेबाजी के लिए दो डेंटल कॉलेजों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। शनिवार को कोर्ट ने कहा कि कॉलेजों ने व्यक्तिगत लाभ के लिए याचिका दायर की। लिहाजा वह छात्रों की तरफ से दलील नहीं दे सकते। 

जस्टिस बी वीरप्पा और जस्टिस केएस हेमलेखा की खंडपीठ ने कहा, यदि याचिकाकर्ता छात्र वास्तव में उन सीटों से वंचित थे, जिनके लिए योग्य थे तो वे स्वतंत्र रूप से कोर्ट का दरवाजा खटखटाते। कॉलेजों का असली मकसद रिक्त सीटों का भरना था। लिहाजा, कोर्ट का अधिक समय बर्बाद करने पर कॉलेजों पर 1-1 लाख जुर्माना लगाया जाता है।  

श्मशान घोटाला :  भाजपा नेता शुभेंदु के भाई सोमेंदु से पूछताछ
कोंटाई नगर पालिका के तहत परियोजनाओं में अनियमितताओं की जांच को लेकर बंगाल पुलिस ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के छोटे भाई सोमेंदु अधिकारी से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। उन पर आरोप है कि नगर पालिका में उनके अध्यक्ष रहते श्मशान में स्टालों के निर्माण में तिरपालों की चोरी और अन्य अनियमितता हुईं। हालांकि, सोमेंदु ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा, यह पूछताछ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना के चलते की जा रही है क्योंकि मैं विपक्षी खेमे से हूं। एजेंसी

बंगाल में भाजपा विधायक पर हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़
पं.बंगाल के नदिया जिले की राणाघाट दक्षिण सीट से भाजपा विधायक मुकुट मणि अधिकारी पर कुछ लोगों ने हमला किया और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। हमले का आरोप इसी सीट से तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक समीर पोद्दार पर लगा जबकि पोद्दार ने इससे इन्कार किया है।

जानकारी के अनुसार विधायक गाड़ी से कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उनकी गाड़ी एक शोभायात्रा के सामने आ गई। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने गाड़ी रोक दी। जब विधायक गाड़ी से उतरे तो उन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। एजेंसी

गढ़चिरौली में 10 लाख के इनामी दो नक्सली गिरफ्तार
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस ने 10 लाख के इनामी दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान धनोरा के सावरगांव इलाके से कृष्णा उर्फ सन्नीराम नरोटे (24) और संकरम नरोटे (22) को गिरफ्तार किया गया। कृष्णा पर आठ लाख, जबकि संकरम पर दो लाख का इनाम था। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने बताया, दोनों नक्सली हत्या, आगजनी और गोलीबारी सहित विभिन्न अपराधों में शामिल थे। 

छत्तीसगढ़ सरकार ने मेधावी छात्रों को हेलिकॉप्टर से कराई सैर
छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को 10वीं और 12वीं की परीक्षा के टॉपर्स को हेलिकॉप्टर की सवारी के अपने वादे को पूरा किया। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया, हेलिकॉप्टर की सवारी कर बच्चे खुश हैं। हमने वादा किया था कि 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को हेलिकॉप्टर की सवारी कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें