सूत्रों ने कहा कि व्हाइट हाउस ने ओपेक देशों द्वारा उत्पादन में कटौती रोकने के काफी प्रयास किए। बाइडन को उम्मीद है कि मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी तेल का मूल्य फिर बढ़ेगा, जबकि वह यूक्रेन युद्ध के दौरान रूसी ऊर्जा राजस्व सीमित करना चाहते हैं। लेकिन ओपेक देशों के उत्पादन घटाने के कारण सारी योजनाओं पर ग्रहण लग सकता है।
तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक प्लस ने पिछले हफ्ते उत्पादन घटाने का फैसला लिया। अमेरिका इस फैसले के विरोध में था। यह कदम बाइडन प्रशासन और सऊदी शाही परिवार के बीच खाई पैदा करने वाला माना जा रहा है। जबकि दोनों एक-दूसरे के भरोसेमंद सहयोगी रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि व्हाइट हाउस ने ओपेक देशों द्वारा उत्पादन में कटौती रोकने के काफी प्रयास किए। बाइडन को उम्मीद है कि मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी तेल का मूल्य फिर बढ़ेगा, जबकि वह यूक्रेन युद्ध के दौरान रूसी ऊर्जा राजस्व सीमित करना चाहते हैं। लेकिन ओपेक देशों के उत्पादन घटाने के कारण सारी योजनाओं पर ग्रहण लग सकता है।
खशोगी की हत्या पर रिपोर्ट से संबंधों में आई खटास
बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद वाशिंगटन ने एक रिपोर्ट जारी की जो पत्रकार जमाल खशोगी की 2018 में हुई हत्या में राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान का नाम आया। राजकुमार अब सऊदी के पीएम हैं। उनके वकील अमेरिकी कोर्ट में बहस कर रहे हैं कि वे खशोगी की मौत में अभियोजन से मुक्त हैं। लेकिन खशोगी की मृत्यु को लेकर दोनों देशों में आई खटास जारी है।
विज्ञापन
अमेरिका की सारी कोशिशें नाकाम
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी ब्रेट मैकगर्क और यमन के प्रशासन के विशेष दूत टिम लेंडरकिंग के साथ बाइडन के शीर्ष ऊर्जा दूत अमोस होचस्टीन ने ओपेक+ के निर्णय सहित ऊर्जा मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पिछले महीने सऊदी अरब की यात्रा की थी। इस यात्रा के बावजूद वो उत्पादन में कटौती को रोकने में नाकाम रहे। ऐसा ही कुछ करने का प्रयास जुलाई में अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी किया, लेकिन वह भी असफल रहे थे। और भी कई मामलों पर अमेरिका विफल रहा।
सऊदी दे रहा है अपनी दलील
सऊदी सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुल अजीज ने बताया कि हम सबसे पहले सऊदी अरब साम्राज्य के हितों और फिर उन देशों के हितों से चिंतित हैं। ओपेक व ओपेक+ गठबंधन के देशों ने हम पर भरोसा किया है। उन्होंने यहां तक कहा कि रूसी तेल की कीमत पर अमेरिकी सरकार द्वार लगाया गया मूल्य कैप अनिश्चितता पैदा कर रहा है।