फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imran Khan: 'ISI मेरा कत्ल करना चाहती थी, इनकी गुलामी से मौत बेहतर', गिरफ्तारी से पहले बोले इमरान खान

Tue, 09 May 2023 04:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

गिरफ्तारी से पहले इमरान ने कहा कि मुझ पर कोई मामला नहीं है। वे मुझे जेल में डालना चाहते हैं, मैं इसके लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि आईएसआई मेरा कम्ल कराना चाहती है। इनकी गुलाम से तो मौत बेहतर है। मुझे झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। 
विज्ञापन
इमरान खान गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी अर्धसैनिक बलों ने की है। उन्हें इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार किया गया। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष खान को रेंजर्स ने उस वक्त हिरासत में लिया, जब रिश्वतखोरी के आरोप में वह अदालत में पेश हुए थे। उनके वकील फैसल चौधरी ने यह बात कही। पूर्व सूचना मंत्री और पीटीआई के उपाध्यक्ष फवाद चौधरी ने कहा कि अदालत पर रेंजर्स का कब्जा है। वकीलों को परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

गिरफ्तारी से पहले इमरान ने कहा कि मुझ पर कोई मामला नहीं है। वे मुझे जेल में डालना चाहते हैं, मैं इसके लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि आईएसआई मेरा कम्ल कराना चाहती है। इनकी गुलाम से तो मौत बेहतर है। मुझे झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। 

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने गिरफ्तारी से पहले रिकॉर्ड किया गया इमरान का दूसरा वीडियो भी जारी किया। इसमें इमरान खान कह रहे हैं, ''पाकिस्तान में जम्हूरियत (लोकतंत्र) दफ्न हो चुकी है। हो सकता है कि इसके बाद मुझे आपसे मुखातिब होने का मौका न मिले। पाकिस्तान की कौम मुझे 50 साल से जानती है। मैं कभी आईन (संविधान) के खिलाफ नहीं गया, न पाकिस्तान का कोई कानून तोड़ा। ये चाहते हैं कि मैं भ्रष्ट चोरों के टोले और इम्पोर्टेड हुकूमत को कबूल करूं। आपको अपने हक के लिए बाहर निकलना पड़ेगा। कभी भी प्लेट में आजादी नहीं पकड़ाई जाती, इसके लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। वक्त आ गया है कि आप अपने हुकूक (अधिकारों) के लिए लड़ें।''
विज्ञापन




पार्टी नेताओं ने किए कई दावे
पीटीआई के एक और नेता अजहर मसवानी ने आरोप लगाया कि रेंजर्स द्वारा अदालत के अंदर से 70 वर्षीय इमरान खान का अपहरण किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने देश भर में प्रदर्शन का तत्काल आह्वान किया है। पार्टी के एक अन्य नेता ने ट्विटर पर वीडियो संदेश में कहा कि वे इमरान खान को प्रताड़ित कर रहे हैं। वे खान साहब को पीट रहे हैं। उन्होंने खान साहब के साथ कुछ किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें