फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के काले जादू से बचेगी इमरान सरकार? : पाक पीएम की तीसरी पत्नी कर रही टोने-टोटके, बाबा फरीद की मुरीद है बुशरा

Tue, 29 Mar 2022 05:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में सोमवार को इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया गया है। सात दिनों में इस पर वोटिंग होगी। इसमें इमरान को बहुमत दिखाना होगा।
विज्ञापन
इमरान खान-बुशरा बीबी (फाइल फोट) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की सरकार बचाने के लिए काले जादू का सहारा लिया जा रहा है? विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ की मानें तो इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी संकट टालने के लिए काला जादू कर रही हैं। जिंदा मुर्गे जलाए जा रहे हैं। पाकिस्तान में यह भी चर्चा है कि बुशरा के पास दो जिन्न हैं, जिनके दम पर वह सरकार बचा सकती है। 

विज्ञापन


दरअसल बुशरा बीबी 12 वीं सदी के मशहूर सूफी संत बाबा फरीद की मुरीद है। इमरान खान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पाकपट्टन गांव में स्थित संत फरीद की दरगाह पर जाया करते थे। इसी दौरान इमरान बुशरा बीबी व उसके पहले पति खावर फरीद के घर जाया करते थे। 2015 में उनकी पहली मुलाकात हुई थी।



सूफी विद्वान है बुशरा बीबी
बुशरा बीबी को भी सम्मानित सूफी विद्वान माना जाता है। इमरान ने पाकिस्तानी अखबार डॉन से चर्चा में कहा था कि मेरा 30 साल से सूफीवाद में यकीन है। कई सूफी संतों से मिला हूं, लेकिन मेरी पत्नी के बराबर का कोई नहीं मिला। बुशरा की कई सियासी भविष्यवाणी सच हो चुकी है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में सोमवार को इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया गया है। सात दिनों में इस पर वोटिंग होगी। इसमें इमरान को बहुमत दिखाना होगा। 372 सदस्यों वाली पाक नेशनल असेंबली में सत्तारूढ़ पीटीआई के 155 सदस्य हैं। बहुमत के लिए इमरान खान को 172 सांसदों का समर्थन चाहिए। उनके कई विधायक बागी हो चुके हैं और गठबंधन के तीन प्रमुख दल भी बिदक गए हैं। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने की संभावना कम है। यदि यह प्रस्ताव पारित हो गया तो करीब चार साल पुरानी सरकार का पतन हो जाएगा। 

इमरान के घर में जलाया जा रहा मांस
शहबाज शरीफ ने यह भी दावा किया है कि पीएम इमरान खान के घर में कई टन मांस जलाया जा रहा है। क्रिकेटर से पीएम बने इमरान खान से शादी के बाद से बुशरा बीबी चर्चित रहीं हैं। उन पर काला जादू करने के आरोप पहले भी लगे हैं।  शहबाज का कहना है कि इस बार बुशरा का काला जादू नहीं चलेगा। 

बुशरा को सपना आया था कि इमरान बन सकते हैं प्रधानमंत्री!
वैसे तो बुशरा के कई किस्से हैं, लेकिन पाकिस्तान में कहा जाता है कि बुशरा को सपना आया था कि यदि इमरान खान की शादी उसके घर में हो जाए तो वह प्रधानमंत्री बन सकते हैं! इस सपने के बाद बुशरा ने अपनी छोटी बहन से इमरान के निकाह की कोशिश की, इसमें विफल रहने पर वह खुद पहले पति को तलाक देकर इमरान से शादी के लिए तैयार हो गई। बुशरा ने 18 फरवरी 2018 को इमरान खान से शादी की थी। वह उनकी तीसरी बीबी है। पहली दो पत्नियों को वह तलाक दे चुके हैं। तब इमरान 66 वर्ष के तो बुशरा 44 साल की थी। यानी वह इमरान खान से 22 साल छोटी है। इमरान का परिचय बुशरा की बहन मरियम रियाज वट्टू के माध्यम से हुआ था। वह इमरान की पार्टी पाकिस्तान-तहरीके-इंसाफ की सदस्य है। 

'पिंकी पीर' भी कहलाती हैं बुशरा
पाक मीडिया रिपोर्ट में कुछ लोगों के हवाले से कहा गया है कि बुशरा के पास दो जिन्न हैं। उनके जरिए वह काला जादू कर अपनी इच्छापूर्ति कराती है। इन जिन्नों को वह पका हुआ मांस खिलाती है। बुशरा का इमरान और उनकी पार्टी पीटीआई पर खासा प्रभाव है। यह भी कहा जाता है कि पीटीआई में उसने अपना एक अलग गुट बना लिया है। वह अक्सर बुर्के में रहती है। उसे 'गॉडमदर' का दर्जा दिया है।  बुशरा को 'पिंकी पीर' भी कहा जाता है।

संसद में चलेगा बुशरा का जादू या उतरेगा भूत?
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पाक संसद में अब बुशरा बीबी का जादू 'काला' चलेगा या नहीं? यदि जादू चल गया और शक्ति परीक्षण में इमरान सरकार जीत गई तो बुशरा बीबी पाकिस्तान ही नहीं दुनियाभर में छा जाएंगी, वरना उनके तथाकथित काले जादू का भूत उतर जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें