फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान फिर बोले, चीन में उइगरों के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं

Sat, 25 Jan 2020 06:32 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : File
विज्ञापन

चीन में उत्पीड़न के शिकार लाखों मुस्लिमों की स्थिति पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री फिर आंखें मूंदे नजर आए। इंटरव्यू में जब उनसे चीन के अल्पसंख्यकों के बारे में पूछा गया तो वह बोले, ‘मुझे उइगरों के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है।’ बता दें कि इससे पहले भी एक इंटरव्यू में इमरान यही जवाब देते नजर आए थे।

विज्ञापन


बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में इमरान ने कश्मीर और भारतीय मुस्लिमों के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की। इसके तुरंत बाद पत्रकार मिशाल हुसैन ने उनसे चीन में उइगरों के बारे में सवाल पूछ डाला।

इमरान ने उइगरों पर चीन द्वारा की जा रही प्रताड़ना की तमाम रिपोर्टों पर टिप्पणी करने से ही इनकार कर दिया। लेकिन मिशाल ने बार-बार उनसे यही सवाल किया, तब जाकर इमरान ने कहा कि वह उइगर मुद्दे के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे घिरे इमरान

कश्मीर पर बोलते हुए इमरान ने कहा कि वहां 80 लाख लोग खुली जेल में जीने को मजबूर हैं। तब हुसैन ने कहा कि वह अपने दूसरे पड़ोसी चीन में उइगरों की स्थिति पर क्या सोचते हैं। लेकिन इमरान इसपर जवाब देने की जगह कश्मीरी मुस्लिमों पर जा अटके। हुसैन ने फिर उनसे उइगरों पर पूछा तो इमरान कतराने लगे।

इस इंटरव्यू को लेकर इमरान अपने ही देश में घिर गए हैं। पाकिस्तान के एक पत्रकार ने ही इंटरव्यू का यह क्लिप सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद इमरान की आलोचना होने लगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें