फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में बिना पासपोर्ट के पायलट को उड़ान भरने देने पर आव्रजन अधिकारी निलंबित

Mon, 10 Jun 2019 04:55 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sheikh hasina
विज्ञापन
बांग्लादेश सरकार ने बिना पासपोर्ट के एक वरिष्ठ पायलट को प्रधानमंत्री शेख हसीना को फिनलैंड से लाने के लिए उड़ान भरने की अनुमति देने पर एक आव्रजन अधिकारी को निलंबित कर दिया है। पुलिस की विशेष शाखा के डीआईजी अफजल बिश्वास ने बताया कि सब इंस्पेक्टर कमर उज्मान को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


कमर ने वरिष्ठ पायलट कैप्टन फजल महमूद को बिमान बांग्लादेश एयरलाइन के विमान को 5 जून को उड़ान भरने दिया था। यह विमान तीन दिन के दौरे पर फिनलैंड गईं पीएम हसीना को लेने गया था। पासपोर्ट नहीं होने पर महमूद को दोहा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आव्रजन ने प्रवेश से रोक दिया था।

अफजल ने बताया कि कमर ड्यूटी में लापरवाही के दोषी पाए गए हैं क्योंकि उन्होंने पायलट का पासपोर्ट नहीं जांचा। इस मामले की जांच के लिए सरकार ने दो सदस्यीय समिति का भी गठन किया है। पीएम हसीना शनिवार को विशेष विमान से दूसरे पायलट के साथ बांग्लादेश लौटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें