फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद नवाज शरीफ को ईद पर नहीं मिली परिवार से मिलने की इजाजत 

Mon, 10 Jun 2019 04:49 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Nawaz Sharif
विज्ञापन
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को ईद के मौके पर अपने परिवार से मिलने की इजाजत नहीं दी गई थी। इस बात को लेकर नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की आलोचना की है। पाकिस्तान की एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। हालांकि पाकिस्तान सरकार ने इन दावों को गलत ठहराया। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, नवाज की पार्टी की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने इसे प्रधानमंत्री इमरान खान की बदला लेने की नीति बताई। उन्होंने कहा, इमरान खान की इस तरह की हरकत प्रधानमंत्री के रूप में उनकी अयोग्यता दिखाती है। एक तरफ प्रधानमंत्री इमरान खान ने खुद ईद का जश्न मनाया और शरीफ को तीसरे दिन भी उनके परिवार से मिलने की इजाजत नहीं दी। बता दें नवाज शरीफ दिसंबर 2018 से लाहौर की कोट लखपत जेल में भ्रष्टाचार के मामले में सजा मिलने के बाद से बंद हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें