एक तरफ जहां भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के करीबी का बड़बोलापन सामने आया है। जहां उन्होंने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर एक विवादित बयान दिया। आइए जानते है कि बांग्लादेश के पूर्व अफसर ने क्या कहा...
पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक तरफ जहां भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर अब बांग्लादेश के एक पूर्व सैन्य अधिकारी और अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के करीबी फजलुर रहमान ने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर एक विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है, तो बांग्लादेश को चीन के साथ मिलकर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर कब्जा कर लेना चाहिए। बता दें कि यह बयान उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए दिया, जिसमें उन्होंने लिखा कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है, तो बांग्लादेश को भारत के सात पूर्वोत्तर राज्यों पर कब्जा कर लेना चाहिए। इस पर चीन के साथ सैन्य समझौते की बात शुरू करनी चाहिए।
बांग्लादेश सरकार ने दी सफाई
भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव
इन बयानों से भारत में तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया हुई। इसके बाद भारत सरकार ने बांग्लादेश को दी गई ट्रांजिट सुविधा वापस ले ली, जिसके तहत वह भारतीय बंदरगाहों और हवाई अड्डों से अपने सामान पश्चिम एशिया और यूरोप भेजता था। केवल नेपाल और भूटान के लिए यह सुविधा जारी रखी गई है।
ये भी पढ़ें:- Peter Dutton: ऑस्ट्रेलिया में चुनाव से पहले चर्चा में पूर्व पुलिस जासूस, चीन पर सख्त रुख; सत्ता बदलने के आसार
अल्पसंख्यकों पर हमलों के बाद बिगड़े रिश्ते
गौरतलब है कि बीते साल अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश में खासकर हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों की घटनाएं बढ़ीं। यूनुस सरकार इन हमलों को रोकने में विफल रही, जिससे भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में खटास आ गई। यह घटनाक्रम दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को दर्शाता है और आने वाले समय में इन संबंधों में और गिरावट की आशंका जताई जा रही है।