पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक खान पिछले साल से रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में बंद हैं। उन्होंने मौजूदा सरकार को आलोचना करने वालों से नफरत करने और कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति का दोषी ठहराया। उन्होंने पाकिस्तान की क्रिकेट की स्थिति की भी आलोचना की, जो लगातार हार का सामना कर रही है।
'मुझे कुछ हुआ तो सेना और आईएसआई जिम्मेदार'
सोशल मीडिया मंच एक्स पर खान ने एक पोस्ट में दावा किया कि चुनावों में धांधली हुई थी। उन्होंने कहा कि केवल सच्चे जनादेश वाली सरकार ही हालत के सुधार की योजना बना सकती है। उन्होंने कहा, आईएसआई जेल में मामलों को नियंत्रित कर रही है। मैं फिर से कहा रहा हूं कि अगर मुझे कुछ हुआ तो सेना प्रमुख और आईएसआई के महानिदेशक (डीजी) जिम्मेदार होंगे।
शहबाज सरकार के एलान के बाद आया इमरान का बयान
पूर्व प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी शहबाज शरीफ सरकार के उस एलान के बाद सामने आई है, जिसमें कहा गया था कि इमरान खान के खिलाफ हिंसा के मामलों की सुनवाई सैन्य अदालत में हो सकती है। पिछले साल नौ मई को खान की गिरफ्तारी के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए थे। जिसमें उनके पार्टी कार्यकर्ताओं में कई सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था।
'हमले की सीसीटीवी फुटेज चोरी कर ली गई'
उन्होंने खुद पर हुए पहले के दो हमलों की याद दिलाई और कहा कि वजीराबाद में सीसीटीवी फुटेज चोरी कर ली गई और हमले से पहले आईएसआई ने क्षेत्रों को नियंत्रित किया। उन्होंने यह भी कहा कि जेल में उनकी हालत खराब हो गई है और उनके भोजन की सुरक्षा के लिए तैनात कर्मचारियों को चौथी बार बदल दिया गया है। खान ने कहा कि पूरी सरकार झूठ पर चलती है। मैं उनके समाचार नहीं पढ़ता। हमारे बीच बातचीत केवल देश और संविधान के लिए होगी।
क्रिकेट में पाकिस्तान की लगातार हार पर जताया दुख
खान ने मौजूदा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि देशभर में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है। उन्होंने पाकिस्तान के क्रिकेट की स्थिति पर भी दुख जताया औऱ कहा कि इस सबके लिए एक ही संस्था जिम्मेदार है।