आईडीएफ के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार रात इस्राइली सुरक्षा बलों ने यहूदिया और सामरिया के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया। इस अभियान में आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े हथियार और संदिग्धों को निशाना बनाया गया। साथ ही चार वांछित संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।
यहूदिया और सामरिया में इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) ने आतंकवाद विरोधी अभियान चलाकर कई संदिग्धों को निशाना बनाया। मामले में इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार रात इस्राइली सुरक्षा बलों ने यहूदिया और सामरिया के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया। इस अभियान में आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े हथियार और संदिग्धों को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
चार वांछित संदिग्ध गिरफ्तार
अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने अस-सामू और हलहुल कस्बों से पांच हथियार और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद जब्त किया। इसके अलावा, हलहुल, दयार गजाले और सिलात अद-दहर से चार वांछित संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि पिछले सप्ताह आतंकवाद पर काबू पाने के लिए किए गए व्यापक प्रयासों में, आईडीएफ ने पूरे क्षेत्र में दर्जनों अवैध वाहन, लगभग दस हथियार और आतंकवाद से जुड़े दस लाख शेकेल जब्त किए।
विज्ञापन
आतंकवाद पर नकेल के लिए इस्राइल का प्रयास
ये कदम इस्राइल के लगातार प्रयासों का हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य आतंकवादी नेटवर्क को बाधित करना और क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखना है। गिरफ्तार संदिग्धों और जब्त सामग्रियों को इस्राइली सुरक्षा बलों द्वारा आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। ऑपरेशन के दौरान आईडीएफ के किसी सैनिक के घायल होने की खबर नहीं है।