फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mali Attacks: पश्चिम अफ्रीका के मध्य माली में संदिग्ध जिहादी हमला, 20 लोगों की नृशंस हत्या; गांवों में आगजनी

Sun, 22 Dec 2024 04:03 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बमाको

सार

अल कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादी समूहों से जूझ रहे माली में शुक्रवार को एक बड़ा संदिग्ध जिहादी हमला हुआ। इस हमले में कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। वहीं हमलावर आतंकियों द्वारा पूरे गांव को जलाने की बात भी बताई जा रही है। 
विज्ञापन
माली में जिहादियों का बड़ा हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां संदिग्ध जिहादियों ने शुक्रवार को माली के उग्रवाद प्रभावित मोप्ती क्षेत्र के गांवों पर हमला किया, जिसमें 20 से अधिक लोग मारे गए। सूत्रों ने बताया कि हमलावरों ने दिन और शाम को बांदीगरा क्षेत्र के छह गांवों में लूटपाट की और उन्हें आग के हवाले कर दिया।

मोटरसाइकिलों पर सवार थे हमलावर

विज्ञापन

हमले को लेकर सूत्रों ने बताया कि हमलावर बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे। उन्होंने पहले एक गांव पर हमला किया, जहां सभी को मार डाला और गांव को नष्ट कर दिया। हालांकि माली के सत्तारूढ़ सैन्य जुंटा की तरफ से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

अल कायदा और आतंकवादी समूहों से जूझ रहा माली
माली अल कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादी समूहों से जूझ रहा है, जिन्होंने 2012 में तुआरेग विद्रोह के बाद देश के उत्तर में अपनी जड़ें जमा ली थीं। तब से यह आतंकवादी समूह साहेल क्षेत्र के अन्य देशों में फैल गए हैं, जहां उन्होंने हजारों लोगों को मारा और लाखों को बेघर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें