फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तुम्हें मुक्का मारूंगा': डिनर पार्टी में ट्रंप के अफसरों में तू-तू, मैं-मैं, क्यों भिड़े बेसेंट और पुल्टे?

Wed, 10 Sep 2025 10:19 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

वॉशिंगटन डीसी के जॉर्जटाउन में एक क्लब में ट्रंप प्रशासन के अधिकारी पॉडकास्टर चमथ पालीहापितिया की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। इस पार्टी में ट्रंप के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और आवास वित्त प्रमुख बिल पुल्टे भी थे। पार्टी के दौरान जैसे ही कॉकटेल शुरू हुआ तो बेसेंट ने पुल्टे के खिलाफ अपशब्द बोलने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और वित्त सचिव बिल पुल्टे। - फोटो : एक्स/@pulte/@SecScottBessent
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासनिक अफसर आपस में ही भिड़ रहे हैं। ट्रंप की सलाहकार शाखा के दो अफसर हाल ही में एक डिनर पार्टी में उलझ गए। दोनों के बीच बात यहां तक बढ़ गई कि एक ने दूसरे को मुक्का मारने की धमकी दे डाली। बाद में पार्टी में मौजूद अन्य लोगों ने दोनों को समझाकर शांत कराया। इसे लेकर डिनर पार्टी और अमेरिकी राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा रही।
विज्ञापन


वाकया तीन अगस्त 2025 का है। वॉशिंगटन डीसी के जॉर्जटाउन में एक क्लब में ट्रंप प्रशासन के अधिकारी पॉडकास्टर चमथ पालीहापितिया की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। इस पार्टी में ट्रंप के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और आवास वित्त प्रमुख बिल पुल्टे भी थे। पार्टी के दौरान जैसे ही कॉकटेल शुरू हुआ तो बेसेंट ने पुल्टे के खिलाफ अपशब्द बोलने शुरू कर दिए। बेसेंट से किसी ने कहा कि पुल्टे ट्रंप के सामने उनके बारे में बुरा-भला कह रहे हैं।

बेसेंट ने पुल्टे से गुस्से में पूछा कि तुम राष्ट्रपति से मेरे बारे में क्यों बात कर रहे हो? मैं तुम्हारे चेहरे पर मुक्का मार दूंगा। दोनों अफसरों के बीच तू-तू, मैं-मैं होते देख क्लब के सह मालिक ओमीद मलिक पहुंच गए। बेसेंट ने चिल्लाकर मलिक से कहा कि पुल्टे को क्लब से बाहर निकालो। या तो मैं यहां रहूंगा या फिर ये रहेगा। मुझे बताओ कौन यहां से बाहर जा रहा है?
विज्ञापन


इस पर पुल्टे ने पूछा कि किसलिए बाहर जाना है? क्या बात करने के लिए? इस पर बेसेंट ने अपशब्द कहे और कहा कि नहीं। विवाद बढ़ता देख क्लब के सह मालिक मलिक ने दोनों को अलग किया और बेसेंट को क्लब के दूसरे हिस्से में ले गए। डिनर के दौरान भी दोनों को टेबल के अलग-अलग छोर पर बिठाया गया। इस वाकये को लेकर पार्टी में चर्चा का आलम रहा। 

पार्टी में परिवहन मंत्री सीन डफी, वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक, आंतरिक सचिव डग बर्गम, कृषि सचिव ब्रुक रोलिंस, राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड, एसबीए प्रशासक केली लोफ्लर, मेडिकेड प्रमुख मेहमत ओज और उद्यमी डेविड सैक्स शामिल थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें