फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बाइडन बोले, मैं चीन से आयात पर लगे शुल्क तुरंत नहीं हटाने वाला

Thu, 03 Dec 2020 02:00 AM IST
Amit Mandal पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
जो बाइडन - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन से होने वाले कई वस्तुओं के आयात पर लगाए गए शुल्क को तुरंत नहीं हटाने वाले हैं।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप सरकार द्वारा चीन के साथ किए गए प्रारंभिक व्यापार सौदे को भी वह फिलहाल रद्द नहीं करने वाले हैं। बाइडन का कहना है कि वह अमेरिका के भू-राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के साथ भविष्य की बातचीत में अपने लाभ को अधिकतम रखना चाहते हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स के स्तंभकार थॉमस फ्रीडमैन से बात करते हुए बाइडन ने कहा कि मैं कोई तात्कालिक कदम नहीं उठाने जा रहा हूं और शुल्क पर भी यही बात लागू होती है। 
विज्ञापन


बाइडन ने बुधवार को प्रकाशित फ्रीडमैन के आलेख में कहा कि मैं अपने विकल्पों को पूर्वाग्रह से ग्रस्त नहीं करने जा रहा हूं। 

बाइडन ने कांग्रेस से किया आर्थिक सुधार पैकेज देने का आग्रह

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को कांग्रेस से एक मजबूत आर्थिक सुधार पैकेज पारित करने का आग्रह किया है, जो उन अमेरिकियों की तत्काल जरूरतों को पूरा कर सकता है जो कि कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। उन्होंने कहा, मुसीबत की घड़ी में अमेरिकी कांग्रेस को एक साथ आना चाहिए और राहत के लिए एक मजबूत आर्थिक पैकेज पारित करना चाहिए, जिससे इन तत्काल आवश्यकताओं की पूर्ति कर सके। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें