फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hurricane Ian : इयान तूफान से फ्लोरिडा में भारी तबाही 21 मरे, 4700 करोड़ डॉलर का नुकसान

Sat, 01 Oct 2022 06:00 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, चार्ल्सटन (अमेरिका)।

सार

फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डिसेंटिस ने मृतकों की संख्या की पुष्टि से इनकार करते हुए कहा कि अभी बचाव का काम चल रहा है। कर्मचारी मलबा हटाने में जुटे हैं। ज्यादा प्रभावित तीन हजार घरों में कर्मचारी घर-घर जाकर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान गुलाब - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रवाती तूफान इयान ने फ्लोरिडा में भारी तबाही मचाई। इसके कारण 21 लोगों की मौत हो गई। हजारों लोग घरों में कैद रहे और आधारभूत ढांचे को भारी क्षति पहुंची। इससे 4700 करोड़ डॉलर के नुकसान का अनुमान है। अब यह अटलांटिक महासागर के तटवर्ती दक्षिण कैरोलिना पहुंच गया है। यहां चक्रवात फिर ताकतवर हो गया है। इससे ऐतिहासिक शहर चार्ल्सटन में बाढ़ का खतरा है।

विज्ञापन


तटवर्ती दक्षिण कैरोलिना में इयान के कारण भीषण बाढ़ आने के बाद लोगों ने अपेक्षाकृत ऊंचाई पर बसे चार्ल्सटन में शरण ली है। पानी जल्द निकलने की उम्मीद से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों ने रेत की बोरियां लगाकर उन पर ठिकाना बनाया है। अमेरिका के राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र के मुताबिक, दक्षिण कैरोलिना जाते समय इयान की हवाओं की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रतिघंटा थी।

20 लाख घरों और कारोबारों को बिना बिजली रहना पड़ा
फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डिसेंटिस ने मृतकों की संख्या की पुष्टि से इनकार करते हुए कहा कि अभी बचाव का काम चल रहा है। कर्मचारी मलबा हटाने में जुटे हैं। ज्यादा प्रभावित तीन हजार घरों में कर्मचारी घर-घर जाकर जांच कर रहे हैं। फोर्ट माइर्स बीच समेत तटवर्ती इलाकों को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। तूफान के कारण फ्लोरिडा के 20 लाख घरों और कारोबारों को बिना बिजली रहना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें