फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine Crisis: रूस-युक्रेन जंग के बीच हंगरी के PM ऑर्बन पहली बार कीव में; जेलेंस्की से कई मुद्दों पर की बात

Tue, 02 Jul 2024 12:56 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

साल 2022 से रूस और युक्रेन के बीच जंग जारी है। दोनों देशों में से कोई भी हार मानने को तैयार नहीं है। इस युद्ध के बीच हंगरी के प्रधानमंत्री की यह कीव की पहली यात्रा है।
विज्ञापन
हंगरी पीएम ऑर्बन और यूक्रेनी प्रधानमंत्री जेलेंस्की - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन मंगलवार को कीव पहुंचे। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों पर बात हुई। 

विज्ञापन


गौरतलब है, फरवरी साल 2022 से रूस और युक्रेन के बीच जंग जारी है। दोनों देशों में से कोई भी हार मानने को तैयार नहीं है। इस युद्ध के बीच हंगरी के प्रधानमंत्री की यह कीव की पहली यात्रा है।

ओर्बन के प्रेस प्रमुख ने इस बात की पुष्टि की है की हंगरी बातचीत के लिए सुबह यूक्रेन की राजधानी पहुंचे थे। बर्टलान हवासी ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को देखते हुए बैठक का मुख्य विषय शांति स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि ओर्बन और जेलेंस्की हंगरी-यूक्रेनी द्विपक्षीय संबंधों से संबंधित वर्तमान मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें