फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twitter Deal Abandoned: 'एक सर्कस का अंत', डील खत्म होने के बाद ट्विटर के कर्मचारियों ने दी प्रतिक्रिया

Sat, 09 Jul 2022 09:58 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया

सार

डील समाप्त होने के बाद ट्विटर ने कहा कि मस्क के खिलाफ अदालती कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड के अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने एक ट्वीट में कहा कि ट्विटर बोर्ड एलन मस्क के साथ सहमत कीमत और शर्तों पर लेनदेन को बंद करने के लिए प्रतिबद्ध है और विलय समझौते को लागू करने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
Elon Musk - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क के द्वारा 44 बिलियन डॉलर की ट्विटर डील समाप्त करने के बाद से कंपनी के कर्मचारी भड़क गए हैं। कई कर्मचारियों ने तो सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली है।  कुछ कर्मचारियों ने मस्क पर खरीदारी मूल्य कम करने के लिए उठाया गया कदम बताया तो कुछ ने धोखा देने का आरोप लगाया। बता दें कि शनिवार को मस्क की टीम ने एक पत्र में 44 अरब अमरीकी डालर के ट्विटर खरीद सौदे को समाप्त करने की घोषणा की। मस्क ने खरीद समझौते के तहत  कई उल्लंघनों के कारण सौदे को स्थगित करने का फैसला किया।  आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर ट्विटर के कर्मचारियों ने किस तरह से प्रतिक्रिया दी है...

विज्ञापन


ट्विटर बोर्ड के चेयरमेन ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

ट्विटर बोर्ड के अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने एक ट्वीट में कहा कि ट्विटर बोर्ड एलन मस्क के साथ सहमत कीमत और शर्तों पर लेनदेन को बंद करने के लिए प्रतिबद्ध है और विलय समझौते को लागू करने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहा है।

एक कुतूहलपूर्ण स्थिति का अंत
ट्विटर के कर्मचारी आमिर शेवत ने लिखा कि  वह कंपनी के डेवलपर उत्पादों पर काम करते हैं। ट्विटर डील की समाप्ति एक कुतूहलपूर्ण स्थिति का अंत है जो कि पिछले चार महीनों से चलती आ रही थी।
विज्ञापन


एक सर्कस का अंत
जेरेड मैनफ्रेडी जो कि ट्विटर पर आईओएस उत्पादों पर काम करते हैं, ने लिखा कि यह मस्क की मनमानी थी जो कि खरीद मूल्य को कम करने के लिए बीते चार महीनों से बार-बार कोई न कोई शिगूफा छोड़ रहे थे। कहा जाए तो यह डील एक सर्कस की तरह थी जिसका कि अब अंत हो गया।

मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि यह डील वास्तव में खत्म हो गई
वहीं एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि यह डील वास्तव में खत्म हो गई है। 

ट्विटर ने अपनी एचआर टीम के 30% कर्मचारियों को हटाया
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की खबरें आ रही हैं। ट्विटर की ओर से गुरुवार को कहा गया है कि कंपनी ने अपनी टैलेंट एक्वीजिशन टीम (एचआर टीम) के लगभग 30 प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि यह कदम कंपनी पर बढ़ते व्यावसायिक दबावों और एलन मस्क के कंपनी का अधिग्रहण करने की जारी प्रक्रिया के तहत उठाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें