फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग: पाकिस्तान में युवक के साथ वीडियो वायरल होने पर दो लड़कियों की हत्या

Mon, 18 May 2020 12:47 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कबाइली इलाके में एक युवक के साथ वीडियो वायरल होने पर दो किशोरियों की ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़कियों की उम्र 16 और 18 साल बताई गई है।

विज्ञापन


वीडियो में युवक को सुनसान इलाके में तीन लड़कियों के साथ खुद का वीडियो बनाते हुए देखा गया है। घटना उत्तरी वजीरिस्तान जिले के शाम प्लाइन गरयोम गांव की है। पुलिस के मुताबिक, 52 सेकंड के मोबाइल वीडियो क्लिप में देखी गई तीन लड़कियों में से दो को उनके घर वालों ने मार दिया है।

जबकि युवक और तीसरी लड़की के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक, वीडियो करीब एक साल पुराना है और उसे कुछ दिनों पहले ही वायरल किया गया। लड़कियों के शवों को ले जाते वक्त स्थानीय लोगों को इस बारे में शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें