फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग : चीन समर्थक विधायक बनीं प्रमुख समिति की अध्यक्ष, विधायिका में हंगामा

Mon, 18 May 2020 10:51 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हांगकांग में विधायकों के बीच होती हाथापाई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

इस महीने में दूसरी बार सोमवार को हांगकांग की विधायिका में झड़प की नौबत आ गई जब बीजिंग समर्थक एक विधायक को एक प्रमुख समिति के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। यह समिति विधेयकों की जांच करती है। इस निर्वाचन के साथ ही लोकतंत्र समर्थकों के साथ लंबे समय से चल रहा संघर्ष भी समाप्त हो गया है।

विज्ञापन


विधेयकों का चयन करने और उन्हें अंतिम मतदान के लिए पेश होने का समय करने वाली हांगकांग की विधायिका सदन समिति छह महीने से ज्यादा समय से बिना अध्यक्ष के चल रही है। बीजिंग में केंद्र सरकार ने डिप्टी चेयरपर्सन और लोकतंत्र समर्थक विधायक डेनिस क्वोक की जानबूझकर मामलों में देरी करने और सार्वजनिक हित को प्रभावित करने वाले विधेयक बनाने की आलोचना की।

बता दें कि सोमवार को हुए चुनाव की अध्यक्षता करने के लिए विधायिका के अध्यक्ष ने बीते शुक्रवार को क्वोक के स्थान पर चान किन-पोर को नियुक्त किया था। विधायिका में हाथापाई और चीखपुकार मचने पर चान ने अधिकांश लोकतंत्र समर्थक विधायकों को सदन से बाहर कर दिया था। जिसके बाद मतदान हुआ और बीजिंग समर्थक विधायक स्टैरी ली आसानी से जीत गईं। 
विज्ञापन


स्टैरी ली के चयनित होने से एक विवादित विधेयक के पारित होने की संभावना बढ़ जाएगी जो चीनी राष्ट्रगान के अपमान को अपराध बना देगा। हांगकांग की शीर्ष नेता कैरी लैम ने पिछले हफ्ते कहा था कि विधेयक पास करना सरकार के लिए प्राथमिकता है, और इसे 27 मई को समिति के सामने पेश किया जाएगा।

तख्तियां लेकर आए थे लोकतंत्र समर्थक विधायक

सोमवार को विधायिका की बैठक में लोकतंत्र समर्थक तख्तियां लेकर सदन में आए थे जिन पर 'सत्ता का दुरुपयोग' और 'कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना हांगकांग की विधायिका को रौंद रही है' लिखा हुआ था। इस घटना के महज कुछ मिनटों के बाद कम से कम पांच सदस्यों को आपत्तिजनक व्यवहार के लिए सदन से बाहर कर दिया गया और कम से कम एक सदस्य को जमीन पर घायल पड़ा हुआ देखा गया। इसके बाद बैठक स्थगित कर दी गई।

हांगकांग में 'एक देश दो व्यवस्था' अंत की ओर

लोकतंत्र समर्थक विधायक क्लाउडिया मो ने बैठक खत्म होने के बाद कहा, हांगकांग 'एक देश दो व्यवस्था के अंत' की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने हांगकांग की जनता से आह्वान किया कि सितंबर में होने वाली विधायिका के चुनाव में वे उन लोगों को बाहर करें जो हांगकांग के भविष्य की चिंता नहीं करते। एक अन्य लोकतंत्र समर्थक सदस्य तान्या चान ने हांगकांग विधायिका में तैनात सुरक्षा कर्मियों पर पक्षपात का आरोप लगाया।

हालांकि, चीन समर्थक विधायक मार्टिन लियो ने दावा किया कि विपक्षी सदस्यों ने कुछ सुरक्षा कर्मियों पर हमला किया और वैधानिक चुनाव प्रक्रिया को बाधित किया। उल्लेखनीय है कि इस मुद्दे पर आठ मई को भी विधायकों में संघर्ष हुआ था। उस समय ली सदन की कार्यवाही शुरू होने से करीब एक घंटे पहले से ही अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ गई थीं। उन्होंने दावा किया था कि कानूनी सलाहकारों के मुताबिक उनके पास सदन की समिति की बैठक करने का अधिकार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें