फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग : 2019 में गैरकानूनी तरीका अपनाने पर 7 कार्यकर्ता दोषी करार

Fri, 02 Apr 2021 07:05 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग

सार

  • सात लोगों में ‘एपल डेली’ समाचार पत्र के संस्थापक एवं मशहूर पत्रकार जिम्मी लई और शहर में लोकतंत्र अभियान की अगुवाई करने वाले 82 वर्षीय मार्टिन ली शामिल हैं।
विज्ञापन
हांगकांग में प्रदर्शन (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगस्त 2019 में हांगकांग में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान गैर-कानूनी तरीके से सभा करने और उसमें हिस्सा लेने के मामले में सात लोकतंत्र समर्थकों को दोषी ठहराया गया है। इन सात लोगों में ‘एपल डेली’ समाचार पत्र के संस्थापक एवं मशहूर पत्रकार जिम्मी लई और शहर में लोकतंत्र अभियान की अगुवाई करने वाले 82 वर्षीय मार्टिन ली शामिल हैं।

विज्ञापन


इन सात लोगों में ‘एपल डेली’ समाचार पत्र के संस्थापक एवं मशहूर पत्रकार जिम्मी लई और शहर में लोकतंत्र अभियान की अगुवाई करने वाले 82 वर्षीय मार्टिन ली शामिल हैं। इन कार्यकर्ताओं को 18 अगस्त, 2019 को हुए प्रदर्शनों में संलिप्तता के मामले में दोषी ठहराया गया है।

इनमें से कुछ कार्यकर्ताओं को हांगकांग से बाहर ना जाने और अपने यात्रा दस्तावेज सौंपने की शर्त पर जमानत मिल चुकी है। वहीं कुछ अन्य मामलों में अब भी हिरासत में हैं। मामले पर आगे की सुनवाई 16 अप्रैल को होगी, जब सजा कम करने संबंधी याचिका पर सुनवाई की जाएगी और फिर सजा का एलान किया जाएगा। हांगकांग में गैरकानूनी तरीके से एकत्रित होने और दंगा करने के जुर्म में 10 साल तक की सजा हो सकती है।
विज्ञापन


मामले पर सुनवाई से पहले कई समर्थकों ने अदालत के बाहर नारेबाजी भी की थी। उक्त प्रदर्शन के आयोजकों का कहना था कि चीन के एक प्रस्तावित विधेयक के खिलाफ उस दिन 17 लाख लोगों ने मार्च निकाला था। इस प्रस्तावित विधेयक में किसी भी आपराधिक मामले के संदिग्ध को सुनवाई के लिए चीन प्रत्यर्पित करने का प्रावधान था।

हांगकांग में 2019 में इस प्रत्यर्पण विधेयक के खिलाफ व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किए गए थे। विधेयक को अंतत: वापस ले लिया गया था, लेकिन पूर्ण लोकतंत्र और अन्य मांगों को लेकर लोगों ने प्रदर्शन करना जारी रखा और कई बार प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसा भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें