हांगकांग के एक अरबपति कारोबारी ने एलान किया कि जो भी शख्स उसकी बेटी शादी करेगा, उसे तकरीबन 1200 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
पिछले करीब चार साल से ये मामला दुनिया में जगह-जगह सुर्खियां पा रहा है। अब एक बार फिर मामला मीडिया में वायरल हो रहा है।
हांगकांग के कारोबारी सेसिल चाउ अपनी बेटी जिगी की शादी कराने के लिए परेशान हैं। इसकी वजह उनकी बेटी जिगी ही है। सेसिल ने जब बेटी शादी करने के लिए कहा तो उसका जवाब सुनकर सेसिल के पांव तले जमीन खिसक गई।
'पिता जी, मैं लेस्बियन हूं, लड़कों से शादी नहीं कर सकती'
अरबपति पिता ने जब जिगी से कहा कि किसी अच्छे से लड़के को देखकर वह शादी करले, तो जिगी ने जवाब दिया कि लड़कों में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं है।
जिगी ने कहा कि वह लेस्बियन है और पिछले कई वर्षों से एक औरत के साथ उसके संबंध हैं। ये सुनकर बेटी के पिता को सदमा लगा, लेकिन उसने तय किया कि कुछ भी हो जाए, बेटी की शादी कराएगा तो एक लड़के से ही।
आखिर भारी भरकम रकम देने के प्रस्ताव के साथ सेसिल ने एलान कर दिया कि जो भी शख्स उसकी बेटी को अपनी बीवी बनाएगा उसे 400 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
20 हजार से ज्यादा लड़कों के ठुकरा चुकी है लड़की
जिगी से शादी करने के लिए 20 हजार से ज्यादा लड़कों के प्रस्ताव आए, लेकिन उसने सभी को ठुकरा दिया। अब बेटी के पिता ने 400 करोड़ से रकम बढ़ाकर 1200 करोड़ कर दी है।
वहीं, जिगी भी अपनी बात पर अड़ी है। जिगी की मानें तो उसके पिता जबरन उसके पीछे पड़े हैं। जिगी कहती है कि वह अपने मौजूदा रिश्तों से खुश है, और क्या लेस्बियन या गे को अपने हिसाब से जिंदगी जीने का अधिकार नहीं है?
'एक दिन आप मेरे जज्बातों को समझेंगे पिता जी'
जिगी ने अपने पिता के एलान से नाखुशी जताते हुए एक दक्षिण चीन के एक अखबार मॉर्निंग पोस्ट को पत्र तक लिख डाला। जिगी ने पत्र में लिखा ''प्रिय पिता, आप मेरी शादी कराने की जिद पर क्यों अड़े हैं। मैं अपने मौजूदा रिश्ते खुश हूं। आपकी जिद के लिए मैं अपने आप को नहीं बदल सकती। मुझे यकीन है कि एक दिन आप मेरे जज्बातों को समझेंगे। लेस्बियन होना खराब बात तो नहीं है।
साल 1991 में हांगकांग में समलैंगिकता को अपराध मुक्त कर दिया गया था, लेकिन आज तक इस तरह के संबंधों को समाज में जगह नहीं मिली है।
सेसिल चाउ भी यही मानते हैं कि वह कभी भी अपनी बेटी से सहमत नहीं होंगे।