दक्षिण अफ्रीका में हजारों एचआईवी पीडित महिलाएं बीमारी से लडने के लिए अपने पति या साथी से छुपकर दवा लेती हैं। देश में लाखों महिलाएं एचआईवी से पीडित हैं। बीबीसी की कैरन एलन ने जूलिया (बदला हुआ नाम) से बातचीत की और उन्होंने बताया कि वो क्यों वो अपना राज कभी जाहिर नहीं करेंगी। एचआईवी पॉजिटिव 42 साल की जूलिया बहुत बीमार हैं। जब जूलिया तीसरी बार मां बनने वाली थीं तो उनका एचआईवी टेस्ट किया गया और वो एचआईवी पॉजिटिव पाई गईं।
जूलिया की कहानी उन्हीं की जुबानी
- फोटो : BBC
"मैंने खुद से पूछा कि मैं एचआईवी पॉजिटिव हूं, लेकिन क्यों? मैं शादीशुदा हूं, मैं क्यों पॉजिटिव हूं? मैं बेहद दुखी थी और मैं रोने लगी। मुझे अपने पूर्व साथी से एचआईवी संक्रमण मिला। मेरे पति को नहीं पता कि मैं एचआईवी पॉजिटिव हूं। मैंने अपने पति से कहा कि मैं क्लिनिक से आ रही हूं। मुझे हाई ब्लडप्रेशर है। मैंने दवा का पैकेट बदल दिया। मैंने दवाइयों को हाई ब्लडप्रेशर की दवाओें वाले पैकेट में डाल दिया। मैं अपनी दवाइयां लेती हूं और मेरे पति को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं उसे अपने दराज में एक सुरक्षित जगह पर रखती हूं। किसी को उसके बारे में पता नहीं है। कोई उसे नहीं छू नहीं सकता, क्योंकि मेरे अंडर गार्मेंट्स का दराज सुरक्षित जगह है।
दक्षिण अफ्रीका में एड्स के मरीजों को कलंक माना जाता है
- फोटो : BBC
दक्षिण अफ्रीका में एड्स के मरीजों को कलंक माना जाता है। अगर मेरे पति को इसके बारे में पता चल गया तो वो मुझे तलाक दे देंगे, वो मुझे छोड देंगे। अगर आपकी शादी जुलू समुदाय के लडके से हुई हो तो आप जानते हैं कि वो बहुत जिद्दी होते हैं। यदि मेरे पति कहेंगे कि तुम्हें एचआईवी है, मैं तुम्हें छोड दूंगा, तो मैं क्या करूंगी? क्या मैं दोबारा कोशिश करूं? नया लडका खोजूं, जो मेरी और बच्चों की देखभाल कर सके? वो मुझसे पूछते हैं कि मैं जब भी तुम्हारे साथ रिश्ता बनाता हूं तो मुझे कॉन्डोम का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए।
मैं दवाइयां इसी कारण से लेती हूं ताकि लंबी उम्र तक जी सकूं
- फोटो : BBC
मैं कहती हूं कि मुझे और बच्चे नहीं चाहिए, मेरे प्यारे पति। मेरी बहन की भी मौत एचआईवी एड्स से हुई थी। मैं उसकी बेटी की देखभाल भी करती हूं। मुझे इस राज के साथ ही जीना होगा। मैं इस राज को अपने मरते दम तक छिपाऊंगी। मेरे पास बहन की बेटी, मेरी बेटी और दो बेटे हैं और मुझे उनके लिए लंबी उम्र तक जीना है। मैं दवाइयां इसी कारण से लेती हूं ताकि मैं लंबी उम्र तक जी सकूं और उनकी देखभाल कर सकूं।"