फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Homosexuality : लीक न्यूड वीडियो से मालदीव में हंगामा, कई नेता पुरुषों के साथ अंतरंग नजर आए

Fri, 01 Jul 2022 12:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में मालदीव के कई नेता व सांसद समलैंगिक यौनाचार करते दिखे। उधर, मालदीव पुलिस का कहना है कि उसने ये फोटो व वीडियो लीक करने वाले की पहचान कर ली है।
विज्ञापन
मालदीव में समलैंगिक वीडियो वायरल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्लामिक देश मालदीव में लीक हुए न्यूड वीडियो व फोटो से हंगामा खड़ा हो गया है। देश में समलैंगिक रिश्तों पर पाबंदी होने के बावजूद कई नेता अपने पुरुष मित्रों व रिश्तेदारों के साथ अंतरंग नजर आए हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में मालदीव के कई नेता व सांसद समलैंगिक यौनाचार करते दिखे। उधर, मालदीव पुलिस का कहना है कि उसने ये फोटो व वीडियो लीक करने वाले की पहचान कर ली है। सहायक पुलिस आयुक्त मोहम्मद रियाज ने कहा कि न्यूड वीडियो लीक के संदिग्धों की पहचान हो गई है। जांच के बाद संदिग्धों से जुड़ी और अधिक जानकारी सामने आएगी। 

वीडियो में दिखे आपत्तिजनक अवस्था में
वीडियो में सांसद और नेताओं के रिश्तेदारों के समलैंगिक रिश्ते उजागर हुए हैं। एक वीडियो में मालदीव की संसद के स्पीकर मोहम्मद नशीद के भाई, वकील नजीम सत्तार को एक प्रवासी के साथ समलैंगिक संबंध बनाते दिखाया गया है। एक फोटो में  एक सांसद एक महिला और पुरुष के बीच आपत्तिजनक अवस्था में सोए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


इस्लामिक कानून के अनुसार सख्त सजा होगी
वीडियो में नजर आ रहे समलैंगिकों ने भी उन्हें ब्लैकमेल किए जाने की पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वीडियो में समलैंगिक सेक्स में लिप्त लोगों की भी जांच हो रही है। मालदीव में यह ऐसे संबंध अपराध हैं। दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। देश में इस्लामी कानून के अनुसार इस अपराध में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। 

मार्च से वायरल हो रहे वीडियो
दरअसल, मालदीव में मार्च से समलैंगिकों के न्यूड वीडियो व फोटो वायरल होने लगे थे। तब से इससे संबंधित अपराधों की जांच जारी है। सहायक पुलिस आयुक्त रियाज ने मामले में मीडिया से भी अपील की कि वह जांच में सहयोग करे। उन्होंने संवेदनशील जानकारी को उजागर नहीं करने का भी अनुरोध किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें