फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मन तानाशाह हिटलर का टॉयलेट सीट हुआ नीलाम, जानें कितनी लगी बोली

Fri, 12 Feb 2021 05:53 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

दुनिया भर में आज भी एडोल्फ हिटलर की चीजों को लोग लाखों रुपयों में खरीद लेते हैं। जर्मनी के खूनी तानाशाह एडोल्फ हिटलर का निजी टायलेट सीट नीलाम हो गया है। एक नीलामी में इस टॉयलेट सीट के लिए एक खरीदार ने 13,65,440 रुपये दिए। इस टॉयलेट शीट को एक अमेरिकी सैनिक ने लूट लिया था। 

विज्ञापन


इसके अलावा हिटलर और उसकी पत्नी इवा ब्राउन के कई अन्य सामान भी नीलाम किए गए हैं। लकड़ी का यह टॉयलेट शीट बेरघोफ में हिटलर के प्राइवेट बाथरूम में लगा हुआ था।

हिटलर के पीछे हटने पर द्वितीय विश्वयुद्ध के समय अमेरिकी सैनिक रेगनवाल्ड सी बोर्च ने इसे लूट लिया था। रेगनवाल्ड के बेटे ने अब इसे नीलाम किया है। रेगनवाल्ड उन पहले अमेरिकी सैनिकों में शामिल थे जो मौके पर मौजूद थे क्योंकि उन्हें जर्मन और फ्रांसीसी दोनों ही भाषाएं आती थीं।
विज्ञापन


साथ ही हिटलर की पत्नी इवा के सामानों की भी नीलामी हुई। इसमें इवा की की निकर भी शामिल है। इस निकर के लिए 1300 पाउंड मिले। हिटलर की तस्वीर वाला उसका शेविंग मग भी नीलाम हुआ है। इसके लिए 15600 पाउंड मिले हैं। इसके अलावा हिटलर का हेयर ब्रश और हिटलर के 4 दुर्लभ बाल भी नीलाम किए गए हैं। इन बालों को हेयरब्रश से निकाला गया था और उनके लिए 1650 पाउंड मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें