फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'अमेरिकी सील्स ने पाकिस्तान में लादेन को किया था ढेर', राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- इतिहास इसे कभी नहीं भूलेगा

Mon, 06 Oct 2025 12:20 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क/ वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना के 250वें स्थापना दिवस के मौके पर सील्स की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा- इतिहास कभी नहीं भूलेगा कि यह खास अमेरिकी बल ही था जिसने पाकिस्तान में अल-कायदा नेता ओसामा बिन लादेन के घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतारा। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नेवी सील्स की जमकर तारीफ की और कहा कि इतिहास कभी नहीं भूलेगा कि यह खास अमेरिकी बल ही था जिसने पाकिस्तान में अल-कायदा नेता ओसामा बिन लादेन के घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतारा था। ट्रंप यह बात सोमवार को नॉरफॉक, वर्जीनिया में नेवी के 250वें स्थापना दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में बोलते हुए कही। उन्होंने कहा, 'इतिहास कभी नहीं भूलेगा कि सील्स ने बिन लादेन के मकान में घुसकर सिर में गोली मारी।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Gaza Crisis: ट्रंप का दावा- पश्चिम एशिया में कुछ दिनों में आएगी शांति; रूबियो बोले- हम आतंकियों से निपट रहे

9/11 से पहले मैंने दी थी चेतावनी- ट्रंप
उन्होंने यह भी दोहराया कि 9/11 हमले से एक साल पहले उन्होंने बिन लादेन के बारे में चेतावनी दी थी। ट्रंप ने कहा, 'कृपया याद रखें, मैंने ओसामा बिन लादेन के बारे में ठीक एक साल पहले लिखा था, जब उन्होंने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला किया। मैंने कहा था कि 'ओसामा बिन लादेन पर नजर रखें'। लेकिन उन्होंने नहीं सुनी और एक साल बाद हमला हुआ।' ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका को अक्सर उसके काम का श्रेय नहीं मिलता, इसलिए उन्हें खुद इसे लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि अमेरिकी नेवी ने बिन लादेन की 'घिनौनी लाश' को यूएसएस कार्ल विन्सन एयरक्राफ्ट कैरियर से समुद्र में फेंक दिया, ताकि वह अंधेरी गहराइयों में डूब जाए।
विज्ञापन


दरअसल, मई 2011 में अमेरिकी नेवी सील्स ने एक ऑपरेशन के दौरान बिन लादेन को मार गिराया था। यह ऑपरेशन तब के अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा मंजूरी मिलने के बाद किया गया था। उस समय ओबामा ने व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम से कहा था, 'मैं अमेरिकी जनता और दुनिया को रिपोर्ट कर सकता हूं कि अमेरिका ने ऐसा ऑपरेशन किया, जिसमें अल-कायदा के नेता ओसामा बिन लादेन को मार दिया गया। उन्होंने हजारों निर्दोष लोगों की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US: एक महीने में पांचवीं बार अमेरिका ने वेनेजुएला की नौका को बनाया निशाना, रूस की चेतावनी- इससे तनाव बढ़ेगा

ट्रंप ने अफगानिस्तान से अमेरिका की वापसी की आलोचना की
राष्ट्रपति ट्रंप ने अफगानिस्तान से अमेरिका की बेरोकट नीति और वापसी की आलोचना करते हुए कहा कि अगर अमेरिका सही तरीके से काम करता, तो अफगान युद्ध आसानी से जीत सकता था। उन्होंने कहा, 'लेकिन हम राजनीतिक रूप से सही होने की वजह से धीमे पड़ गए। अब हम राजनीतिक रूप से सही नहीं हैं। अब हम जीतते हैं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें