फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानः कराची के हिंदू मंदिर में जमकर तोड़फोड़, कट्टरपंथियों ने भगवान गणेश की प्रतिमा को भी तोड़ा

Mon, 02 Nov 2020 04:04 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पाकिस्तान में आए दिन कट्टरपंथियों द्वारा हिंदू मंदिर एवं उनके देवी-देवताओं की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने की खबर आते रहती है। इसी कड़ी में आर्थिक राजधानी कराची में कुछ कट्टरपंथियों ने एक प्राचीन हिंदू मंदिर में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में रखी भगवान गणेश की मूर्तियों को भी तोड़ डाला।

विज्ञापन


ल्यारी इलाके में हुई इस घटना के लिए कट्टरपंथियों ने हिंदुओं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने एक हिंदू बच्चे पर पैगंबर की ईशनिंदा का आरोप लगाया और इसकी प्रतिक्रिया में उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। 



वहीं स्थानीय हिंदू समुदाय ने बताया कि कट्टरपंथियों द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है। उन्होंने कहा कि यहां कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। बता दें कि पाकिस्तान में पिछले 20 दिनों में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की तीसरी घटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें