पाकिस्तान के सिंध प्रांत में जबरन धर्म परिवर्तन का शिकार हुई नाबालिग लड़की को कोर्ट के आदेश पर महिला सुरक्षा केंद्र भेजा गया है। 15 साल की हिंदू लड़की की 15 जनवरी को जबरन धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम युवक से शादी करा दी गई थी।
पीड़िता के पिता ने अली रजा सोलंगी के खिलाफ बेटी को अगवा करने, धर्म परिवर्तन और शादी करने की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद लड़की और पिता को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया।
जहां से उसे महिला पुलिस सुरक्षा केंद्र भेज दिया गया। कोर्ट ने चंदका मेडिकल कालेज को तीन फरवरी तक लड़की की रिपोर्ट सौंपने को कहा है। सिंध के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हरिराम किशोरी लाल ने पीड़ित के परिवार को सहयोग करने का आश्वासन दिया है।