फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पाकिस्तान में हिंदू व्यक्ति को घेरकर मारने की थी तैयारी, ईशनिंदा का आरोप लगाकर घर के बाहर जुटी भीड़

Mon, 22 Aug 2022 09:24 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान में अशोक कुमार के रूप में पहचाने जाने वाले हिंदू व्यक्ति को पकड़ने के लिए एक अपार्टमेंट की इमारत के आसपास सैकड़ों की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान में फिर से हिंदू पर हमले की तैयारी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में एक हिंदू सफाईकर्मी पर तथाकथित ईशनिंदा का आरोप लगाकर उसे घेरकर मारने की तैयारी थी। अशोक कुमार के रूप में पहचाने जाने वाले हिंदू व्यक्ति को पकड़ने के लिए एक अपार्टमेंट की इमारत के आसपास सैकड़ों की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई थी। सभी अशोक को नीचे उतरने के लिए कह रहे थे लेकिन अशोक अपनी जान बचाने के लिए पुलिस का इंतजार करने लगा। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस आई और भीड़ को हटाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। यह घटना पाकिस्तान के हैदराबाद की है।  व्यक्तिगत झड़प के कारण हिंदू कर्मचारी को निशाना बनाया गया: पुलिस

विज्ञापन

मुबाशीर जैदी नाम के पत्रकार ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हैदराबाद पुलिस ने एक हिंसक भीड़ को तितर-बितर कर दिया, जो एक हिंदू सफाई कर्मचारी पर ईशनिंदा का आरोप लगाते हुए सौंपने की मांग कर रही थी। पुलिस का दावा है कि स्थानीय निवासी के साथ व्यक्तिगत झड़प के कारण सफाई कर्मचारी को निशाना बनाया गया।


अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पाकिस्तानी पत्रकार और स्तंभकार नैला इनायत ने ट्विटर पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि हिंदू सफाई कर्मचारी अशोक कुमार पर हैदराबाद में कुरान के कथित अपमान को लेकर ईशनिंदा के 295बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह आरोप दुकानदार बिलाल अब्बासी के साथ विवाद के बाद आया है, जिन्होंने तब कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले, हिंदू व्यक्ति को पकड़ने के लिए एक आरोपित भीड़ अपार्टमेंट की इमारत के आसपास जमा हो गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें