फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदू नेता की बेरहमी से हत्या, भारत ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर उठाए सवाल

Sat, 19 Apr 2025 09:29 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश में एक प्रमुख हिंदू समुदाय के नेता को उनके घर से अगवा कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि ढाका से लगभग 330 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में दिनाजपुर के बसुदेबपुर गांव के निवासी भाबेश चंद्र रॉय का शव बृहस्पतिवार देर रात बरामद किया गया।
विज्ञापन
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गुरुवार को हिंदू समुदाय के एक प्रमुख नेता भाबेश चंद्र रॉय की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉय को उनके घर से अगवा कर ले जाया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। ढाका से लगभग 330 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में दिनाजपुर के बसुदेबपुर गांव के निवासी भाबेश चंद्र रॉय (58) का शव गुरुवार देर रात बरामद किया गया। 

विज्ञापन


भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
भारत ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक नेता भाबेश चंद्र रॉय के अपहरण और हत्या पर गहरा दुख जताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस घटना को नृशंस हत्या बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह घटना बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के दौरान हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न के सिलसिले का हिस्सा है। भारत ने चिंता जताई कि इससे पहले हुई ऐसी घटनाओं में भी दोषियों को सजा नहीं मिली। जायसवाल ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से अपील की कि वह हिंदुओं सहित सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और इस जिम्मेदारी को बिना किसी भेदभाव या बहाने के निभाए।



ये भी पढ़ें:- US: निर्वासित गार्सिया को लेकर गरमाई अमेरिकी राजनीति, सीनेटर की मुलाकात पर व्हाइट हाउस ने कसा तंज
विज्ञापन


घर से अगवा कर की हत्या

रॉय की पत्नी शांतना ने द डेली स्टार को बताया कि उन्हें शाम करीब 4:30 बजे एक फोन आया था। उन्होंने दावा किया कि अपराधियों ने घर पर उनकी मौजूदगी की पुष्टि करने के लिए यह कॉल किया था। रिपोर्ट में कहा गया कि करीब 30 मिनट बाद दो मोटरसाइकिलों पर चार लोग आए और भाबेश को अगवा कर नरबारी गांव ले जाया गया, जहां उनको बेरहमी से पीटा गया।

रिपोर्ट के अनुसार रॉय को जब घर वापस छोड़ा गया तो वह बेहोश थे और परिवार के सदस्य उन्हें दिनाजपुर के एक अस्पताल ले गए। हालांकि, वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रॉय बांग्लादेश पूजा उडजापान परिषद की इकाई के उपाध्यक्ष और क्षेत्र में हिंदू समुदाय के एक प्रमुख नेता थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Canada: कनाडा में भारतीय छात्रा की गोली लगने से मौत, दो गैंग की मुठभेड़ में निशाना बनी पीड़िता

जांच में जुटी पुलिस

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की खबरें इन दिनों लगातार सामने आ रही है। हालांकि मामले में बिराल पुलिस स्टेशन के अधिकारी अब्दुस सबूर ने बताया कि मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें