फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindu In Bangladesh: बांग्लादेश में फिर हिंदुओं पर हमला, मंदिर में तोड़फोड़; घर में लगाई आग

Sun, 17 Jul 2022 12:16 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

मामला एक हिंदू लड़के द्वारा की गई फेसबुक पोस्ट से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से कई मुस्लिम संगठन नाराज हो गए।
विज्ञापन
बांग्लादेश में हिंदुओं के घरों में लगाई गई आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में फिर से हिंदुओं को निशाना बनाया गया है। यहां के नराइल के लोहागरा इलाके में हिंदुओं के घर पर हमला किया गया, वहीं एक घर में आग भी लगाई गई। बताया जा रहा है कि भीड़ ने एक मंदिर में भी तोड़फोड़ की है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया, मामला एक हिंदू युवक द्वारा की गई फेसबुक पोस्ट से जुड़ा हुआ है। युवक द्वारा की गई पोस्ट से भीड़ नाराज हो गई और हिंदुओं के घरों पर हमला बोल दिया। भीड़ फेसबुक पोस्ट करने वाले युवक के घर में घुस गई और आग लगा दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग की। 

अभी तक गिरफ्तारी नहीं 
नराइल के पुलिस अधीक्षक ने बताया, कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया घटना की जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें