प्रतिबंधित आतंकी संगठन टीटीपी के हालिया ताबड़तोड़ हमलों और अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच मुख्य सीमा पर लगातार फायरिंग ने पाकिस्तान की नींद उड़ाकर रख दी है। नकदी संकट से जूझ रहे देश को गंभीर सुरक्षा चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को काबुल पहुंचा।
इस प्रतिनिधिमंडल ने तालिबानी शासन के कार्यवाहक उप प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर से मुलाकात की और आतंकरोधी उपायों समेत सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब उनके पड़ोसी देश के साथ संबंध लगातार बिगड़ रहे हैं।