फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: इसलिए 8 साल पुराने अभियानों को फिर से किया गया सक्रिय; पाकिस्तान ने बांग्लादेश से रची है यह साजिश

सार

एजेंसियों को इस बात के भी पुख्ता प्रमाण मिले हैं कि भारत के खिलाफ की जाने वाली इस साजिश में बीते एक दशक से कुछ कॉमन अभियान सामने आ रहे हैं। जो 2016 से भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। यही नहीं एजेंसी वाले पाकिस्तान के कई ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला है जो बांग्लादेश के नाम पर भारत के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
Pakistan - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने एक बार फिर से बांग्लादेश के माध्यम से भारत के खिलाफ साजिशें रचनी शुरू कर दी हैं। इन साजिशों के तहत पाकिस्तान की आईएसआई और कुछ आतंकी संगठनों ने मिलकर स्थानीय पार्टी के नेताओं के साथ विशेष मुहिम को बढ़ाना शुरू किया है। खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक इस अभियान को पाकिस्तान लगातार हवा देकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में दूरी बनाने की कोशिश कर रहा है। 

विज्ञापन


एजेंसियों को इस बात के भी पुख्ता प्रमाण मिले हैं कि भारत के खिलाफ की जाने वाली इस साजिश में बीते एक दशक से कुछ कॉमन अभियान सामने आ रहे हैं। जो 2016 से भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। यही नहीं एजेंसी वाले पाकिस्तान के कई ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला है जो बांग्लादेश के नाम पर भारत के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

केंद्रीय खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक बांग्लादेश में भी मालदीव की तरह इंडिया आउट अभियान को हवा दी जा रही है। बांग्लादेश में इस अभियान को आगे बढ़ाने वहां की विपक्षी पार्टी बीएनपी से जुड़े समर्थक और उनके कार्यकर्ता सामने आए हैं। खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक बांग्लादेश की बीएनपी को न सिर्फ आईएसआई बल्कि पाकिस्तान के कुछ आतंकी संगठन इस अभियान को बढ़ावा देने के लिए उकसा रहे हैं। बाकायदा इंडिया आउट अभियान के लिए न सिर्फ सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है, बल्कि भारत विरोधी भावनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


केंद्रीय खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कुछ पुराने हैश टैग को भी भारत के खिलाफ बढ़ाए जाने वाले अभियान के तौर पर देखा गया है। सूत्रों के मुताबिक हैशटैग इंडिया आउट का अभियान पाकिस्तान के मानी अब्दुल ने 5 सितबर 2020 को रात 8 बजकर 53 पर तैयार किया था। इसी हैशटैग को दोबारा बंगलादेश में आगे बढ़ाया जा रहा है। यही नहीं 28 अगस्त 2016 को रात 10 बजकर 40 मिनट पर कश्मीर में माहौल खराब करने के लिए शुरू किया हैशटैग अभियान बायकॉट इंडिया तैयार किया गया था। जिसको आठ साल बाद बांग्लादेश में भारत के खिलाफ बनाए जा रहे माहौल में इस्तेमाल किया जा रहा है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियो से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इन सभी अभियान में पाकिस्तान की संलिप्तता सामने आ रही है।

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के आधार पर पता चला है कि 27 अगस्त को पीटीआई के अलीम खान ने बॉयकॉट इंडियन प्रोडक्ट्स नाम से सोशल मीडया पर हैश टैग अभियान शुरू किया था। इस अभियान को भी बांग्लादेश में भारत के खिलाफ बनाए जाने वाले माहौल में दोबारा शुरू किया गया है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों की ओर से तैयार किए गए अभियान को बांग्लादेश में बढ़ाए जाने पर न सिर्फ गंभीर चिंता व्यक्त की है। बल्कि पूरी घटना की जानकारी केंद्र सरकार से भी साझा की है। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक भारत के खिलाफ बांग्लादेश में खड़े हो रहे इस बड़े अभियान में पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई का बड़ा हाथ है। खुफिया एजेंसियो को कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी हाथ लगी है जिसमें भारत और बांग्लादेश के बेहतर रिश्तों को खराब करने में पाकिस्तान की साजिश का पता चला है।

इस पूरे मामले में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को ऐसे कई सोशल मीडिया अकाउंट भी पता चले हैं जो पाकिस्तान में रहकर बांग्लादेश के लिए इंडिया आउट का अभियान आगे बढ़ा रहे हैं। इस पूरे मामले को नजदीक से मॉनिटर कर रही खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि शुरुआती चरण में 55 ट्विटर अकाउंट को ट्रेस किया गया है जो भारत और बांग्लादेश के रिश्तों को खराब करने में लगे हैं। ज्यादातर इन अकाउंट की लोकेशन इस्लामाबाद लाहौर कराची समेत पेशावर और अन्य पाकिस्तान के छोटे-छोटे शहरों की मिली है। खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्र बताते हैं यह वह अकाउंट हैं जो पाकिस्तान के इशारे पर पहले भी कई अन्य मामलों को आगे बढ़ाते रहे हैं। इसके अलावा बांग्लादेश के 140 ट्विटर अकाउंट की भी जानकारी केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के हाथ लगी है। जो भारत के खिलाफ माहौल बनाने में लगे हुए हैं।

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पूरे मामले में कई ऐसे खुलासे भी किए हैं जो बताते हैं कि गलत सूचनाओं के आधार पर एक बड़ा माहौल तैयार हो रहा है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट बताती है कि रूपोन रज्जाक नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से भारत के खिलाफ ऐसा ट्वीट किया गया जिससे दोनों देशों की सेनाओं पर सवाल उठाए गए। यही नहीं रज्जाक के अकाउंट से कई ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट भी की गई जिससे दोनों देशों के रिश्तों के खराब होने के साथ-साथ माहौल बिगड़ने की परिस्थितियों पैदा हो गई। हालांकि वक्त रहते इस बात का खुलासा हो गया लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से भारत के खिलाफ माहौल बनाने के लिए पाकिस्तान के इशारों पर साजिशो का दौरा अभी भी बांग्लादेश में चल रहा है

रक्षा मामलों  के जानकार रिटायर्ड ब्रिगेडियर एसपी संधू कहते हैं कि पाकिस्तान में तैयार हुए हैशटैग अगर बांग्लादेश में चलाए जा रहे हैं तो स्पष्ट है कि किस तरीके से पाकिस्तान अपने मंसूबों को आगे बढ़ाने की कोशिश में लगा है। हालांकि, संधू कहते हैं कि जिस तरह से पाकिस्तान की साजिश को बेनकाब किया गया है वह बात बांग्लादेश की जिम्मेदार सरकार और एजेंसियों के संज्ञान में भी आई है। इसलिए दोनों देशों के मजबूत और बेहतर रिश्ते में तो फिलहाल कोई दरार नहीं पड़ने वाली। लेकिन जिस तरह से बांग्लादेश की आवाम के एक हिस्से को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की ओर से बरगलाया जा रहा है वो ठीक नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें