फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harvard Explosion: हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में धमाका, जांच में पता चला जानबूझकर किया गया विस्फोट; संदिग्ध फरार

Sun, 02 Nov 2025 09:25 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका के हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में शनिवार तड़के हुए धमाके से सनसनी फैल गई। जांच में यह सामने आया कि विस्फोट जानबूझकर किया गया था। दो संदिग्ध मौके से फरार हो गए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
बोस्टन पुलिस ने जारी की फरार संदिग्धों की तस्वीर। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के प्रसिद्ध हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में शनिवार तड़के हुए धमाके ने प्रशासन और सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि यह विस्फोट जानबूझकर किया गया था। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। स्थानीय पुलिस और फायर डिपार्टमेंट ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बोस्टन पुलिस के मुताबिक, यह घटना तड़के सुबह गोल्डेनसन बिल्डिंग में हुई, जहां अचानक आग लगने का अलार्म बज उठा। अलर्ट मिलने के बाद एक विश्वविद्यालय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, तभी दो संदिग्ध व्यक्ति इमारत से भागते हुए देखे गए। अधिकारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे फरार हो गए। इसके तुरंत बाद इमारत के अंदर जांच में विस्फोट के साक्ष्य मिले।

जांच में मिले ये सुराग
बोस्टन फायर डिपार्टमेंट ने प्रारंभिक जांच के बाद पुष्टि की कि यह विस्फोट इंटेंशनल यानी जानबूझकर किया गया था। अधिकारियों ने पूरी इमारत की सर्चिंग की, लेकिन कोई अतिरिक्त विस्फोटक डिवाइस नहीं मिला। फायर विभाग और विश्वविद्यालय पुलिस ने कहा कि उन्होंने इलाके को सुरक्षित कर लिया है और किसी अन्य खतरे की आशंका नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पूर्व पीएम हसीना समेत 260 फरार घोषित, जॉय बांग्ला ब्रिगेड पर सरकार उखाड़ने की साजिश का आरोप

संदिग्धों की तलाश जारी
पुलिस ने घटना के बाद दो संदिग्धों की धुंधली तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें दोनों ने चेहरा ढका हुआ है और हूडी जैकेट पहनी हुई है। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। जांच एजेंसियां आसपास के सीसीटीवी फुटेज और इलाके के अन्य कैमरों की भी जांच कर रही हैं ताकि संदिग्धों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि सभी छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित कर दी गई है। फिलहाल कैंपस के कुछ हिस्सों को एहतियातन बंद किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि एफबीआई और बोस्टन पुलिस की बम स्क्वाड टीम इस मामले की संयुक्त जांच कर रही है। अभी तक किसी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें