फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamas: शांति प्रस्ताव पर फैसले के लिए हमास के पास 3-4 दिन का समय, डेडलाइन के बाद ट्रंप की अंजाम भुगतने की धमकी

Wed, 01 Oct 2025 03:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हमास या तो प्रस्ताव पर सहमत होगा और अगर ऐसा नहीं होता है, तो इसका अंत बहुत दुखद होगा।'
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमास ने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के गाजा शांति प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देने से पहले इसपर विचार करेगा और अन्य फलस्तीनी गुटों के साथ भी चर्चा करेगा। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पहले ही ट्रंप के प्रस्ताव का समर्थन कर चुके हैं, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि हमास इस पर तैयार है या नहीं। प्रस्ताव में कहा गया है कि हमास प्रभावी रूप से आत्मसमर्पण करे और निशस्त्रीकरण करे, बदले में गाजा में लड़ाई समाप्त होगी। फलस्तीनियों के लिए मानवीय सहायता और गाजा में पुनर्निर्माण का वादा किया गया है। 
विज्ञापन


'हमास के पास सिर्फ तीन-चार दिन का समय'
ट्रंप का कहना है कि हमास के पास प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देने के लिए 'तीन या चार दिन' का ही समय है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हमास या तो प्रस्ताव पर सहमत होगा और अगर ऐसा नहीं होता है, तो इसका अंत बहुत दुखद होगा।' राष्ट्रपति ने कहा कि उनके नवीनतम शांति प्रस्ताव में हमास के लिए बातचीत की ज्यादा गुंजाइश नहीं है। कतर और मिस्र के अधिकारियों ने हमास के वार्ताकारों के सामने यह ट्रंप का प्रस्ताव रखा है, जो इसकी समीक्षा कर रहे हैं। ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अगर हमास इस समझौते पर सहमत नहीं होता है, तो इस्राइल को हमास को तबाह करने के लिए उनकी सरकार का पूरा समर्थन होगा। ट्रंप ने कहा, 'मैं उन्हें जो करना है, करने दूंगा। वे इसे बहुत आसानी से कर सकते हैं।'

यूएन ने कहा- हम गाजा में मदद के लिए तैयार
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि वह जब भी संभव हो, वे गाजा में सहायता पहुंचाने के लिए तैयार है। ट्रंप के प्रस्ताव में कहा गया है कि सहायता की आपूर्ति इस्राइल या हमास के हस्तक्षेप के बिना होगी और सहायता आपूर्ति संयुक्त राष्ट्र और उसकी एजेंसियों, और रेड क्रिसेंट के माध्यम से की जाएगी। संयुक्त राष्ट्र की जिनेवा प्रवक्ता एलेसेंड्रा वेलुची ने कहा कि यूएन शांति प्रयासों को लेकर विभिन्न पक्षों के संपर्क में है। हम सभी मध्यस्थता का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Donald Trump's Gaza Peace Plan: गाजा में संघर्ष विराम के ट्रंप प्लान में हैं कई पेंच, क्या मान जाएगा हमास?
विज्ञापन


पोप लियो XIV ने हमास से शांति योजना को स्वीकार करने का आग्रह किया
पोप लियो ने हमास से ट्रंप के शांति प्रस्ताव को स्वीकार करने की अपील की और तत्काल युद्धविराम और हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई का आह्वान दोहराया। पोप ने कहा कि, 'ऐसा लगता है कि यह एक यथार्थवादी प्रस्ताव है। मुझे लगता है कि इसमें कई तत्व बहुत दिलचस्प हैं, और मुझे उम्मीद है कि हमास इसे निर्धारित समय सीमा में स्वीकार कर लेगा।'


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें