फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas War: हमास सरकार का दावा, कहा- गाजा शरणार्थी शिविर पर इस्राइल ने किया हमला, कई लोग हताहत

Wed, 01 Nov 2023 05:35 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

इस्राइल की हमास पर लगातार कार्रवाई को लेकर गाजा पट्टी स्थित हमास सरकार ने कहा, इस्राइल ने गाजा शरणार्थी शिविर पर हमला किया। जिसमें कई लोग हताहत हो गए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजा पट्टी स्थित हमास और इस्राइल के बीच भीषण युद्ध जारी है। लगातार एक-दूसरे पर रॉकेट दागे जा रहे हैं। इस्राइल की सेना हमास के आतंकी ठिकानों को तबाह करने में लगा है। आसमान से लेकर जमीन तक सभी जगहों से हमास पर हमले किए जा रहे हैं। बता दें 7 अक्तूबर को इस्राइल के पवित्र त्योहार पर हमास ने पांच हजार रॉकेट दागे थे। जिसके बाद से दोनों के बीच भीषण युद्ध की शुरूआत हुई। हमास के खात्मे की मंशा लेकर इस्राइल लगातार हमले कर रहा है। हमास ने हमले के दिन गाजा से सटी सीमा को भी तबाह किया। जिसके बाद वहां से कई हमास आतंकी इस्राइल के शहरों में घुस गए। शहर में पहुंचकर उन्होंने लोगों को बंधक बना लिया था
विज्ञापन


समय-समय पर हमास द्वारा बंधकों के वीडियो साझा किए जाते हैं। मानवों को सहारा लेकर हमास इस्राइल पर दबाव बना रहा है। इस्राइल की हमास पर लगातार कार्रवाई को लेकर गाजा पट्टी स्थित हमास सरकार ने कहा, इस्राइल ने गाजा शरणार्थी शिविर पर हमला किया। आवासीय इमारतों पर लगातार दूसरे दिन भी हमले किए गए। जिसमें कई लोग हताहत हो गए। 

वहीं इस्राइल और हमास के हिंसक संघर्ष के बीच अमेरिका और इस्राइल गाजा पट्टी के भविष्य पर मंथन कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस्राइल और आतंकी संगठन हमास के बीच युद्ध में अब तक 9000 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। लगभग 20 लाख की आबादी वाले इलाके- गाजा पट्टी में इस्राइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) की आक्रामक कार्रवाई के बाद अब पुनर्वास के तरीकों पर विचार हो रहा है। 
विज्ञापन


इस्राइली राजदूत बोले, सुरक्षा के लिए टर्मिनल में छिपना पड़ा था
दक्षिणी रूस के एक हवाई अड्डे पर तेल अवीव से एक उड़ान के उतरने पर हुए दंगे के बारे में मॉस्को में इस्राइल के राजदूत ने बुधवार को नई जानकारी दी। उन्होंने कहा, सुरक्षा के लिए कुछ यात्रियों को टर्मिनल में छिपना पड़ा था। राजदूत अलेक्जेंडर बेन जवी ने कहा, रूस में संगठित स्तर पर कोई यहूदी विरोधी भावना नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अधिकारियों को घटना को गंभीरता से लेना चाहिए ताकि ऐसी हरकतें न फैले। बेन जवी ने कहा, अगर यह सब नियंत्रण में है, तो मुझे लगता है कि कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें