फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Hamas: तीन और इस्राइली नागरिकों का रिहा करेगा हमास, पांच थाई बंधकों को भी भेजेगा साथ

Wed, 29 Jan 2025 09:59 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलेम

सार

Israel-Hamas: इस्राइल के साथ हुए युद्ध विराम समझौते के तहत हमास लगातार बंधकों की रिहाई कर रहा है। एक इस्राइली अधिकारी ने बुधवार को कहा कि हमास गुरुवार को होने वाली अगली बंधक रिहाई में तीन इस्रायली नागरिकों को रिहा करेगा, जिनमें दो महिलाएं और एक 80 वर्षीय पुरुष शामिल हैं, इसके साथ ही इस बैच में पांच थाई नागरिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इस्राइल गाजा युद्ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के साथ हुए युद्ध विराम समझौते के तहत हमास लगातार बंधकों की रिहाई कर रहा है। एक इस्राइली अधिकारी ने बुधवार को कहा कि हमास गुरुवार को होने वाली अगली बंधक रिहाई में तीन इस्रायली नागरिकों को रिहा करेगा, जिनमें दो महिलाएं और एक 80 वर्षीय पुरुष शामिल हैं, इसके साथ ही इस बैच में पांच थाई नागरिक भी शामिल हैं।  
विज्ञापन


एक इस्राइली अधिकारी के मुताबिक, बंधकों की रिहाई के अगले चरण में हमास गुरुवार को आठ और लोगों को रिहा करने जा रहा है। इसमें तीन इस्राइली नागरिक हैं, जिसमें दो महिलाएं अरबेल येहुद (29) और अगम बरगर (19) शामिल हैं। इसके अलावा पांच थाई नागरिक भी रिहा किए जाएंगे। इस्राइली अधिकारी ने पांचों थाई नागरिकों के नामों का खुलासा नहीं किया है।

पिछले सप्ताह चार महिलाओं को किया गया था रिहा
इससे पहले पिछले सप्ताह हमास ने चार महिला इस्राइली सैनिकों को आज 15 महीने की कैद के बाद रिहा किया था। इसके बदले इस्राइल 200 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किए गए थे। जिन महिला इस्राइली सैनिकों को रिहा किया गया था,  इनके नाम करीना एरीव (20), डेनिएला गिल्बोआ (20), नामा लेवी (20) और लिरी अलबाग (19) थीं। इन को तब पकड़ा गया जब हमास के नेतृत्व वाले आतंकवादियों ने 7 अक्तूबर, 2023 को नाहल ओज सैन्य अड्डे पर हमला किया था। इस दौरान वहां 60 से ज्यादा सैनिकों की हत्या भी की गई थी।
विज्ञापन


15 महीने तक युद्ध चला, भीषण नरसंहार
7 अक्तूबर, 2023 को हमास के हमले के दौरान लगभग 250 लोगों का अपहरण कर लिया गया था, जिसके बाद 15 महीने तक युद्ध चला। गाजा में 90 से अधिक बंधक अभी भी हैं, हालांकि माना जाता है कि कम से कम एक तिहाई की मौत हो गई है। अन्य को रिहा कर दिया गया, बचा लिया गया या उनके शव बरामद किए गए। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस्राइल के सैन्य अभियान में 47,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं, हालांकि मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि कितने लड़ाके थे, लेकिन कहा कि आधे से अधिक महिलाएं या बच्चे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें