फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine: पश्चिमी अधिकारियों ने हथियार खरीद विवाद पर यूक्रेन को दी चेतावनी, सरकार से स्थिति ठीक करने की अपील की

Wed, 29 Jan 2025 05:06 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

रक्षा मंत्री उमेरोव के फैसले के बाद भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई केंद्र ने उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय मीडिया ने बताया कि एनएबीयू ने भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई केंद्र के अनुरोध पर उमेरोव के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। 
विज्ञापन
रुस्तम उमेरोव - फोटो : X/Rustem Umerov
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी देशों के अधिकारियों ने यूक्रेन को चेतावनी दी कि रक्षा मंत्री और खरीद प्रमुख के बीच बढ़ती दरार देश में विश्वास को खतरे में डाल सकती है। उन्होंने यूक्रेनी सरकार ने इस स्थिति को जल्द से जल्द ठीक करने का आग्रह किया, जिससे हथियारों की आपूर्ति बाधित न हो। यह संघर्ष पिछले हफ्ते शुरू हुआ। दरअसल, रक्षा खरीद एजेंसी बोर्ड ने सर्वसम्मति से निदेशक मैरीना बेज्रुकोवा के अनुबंध को एक और साल बढ़ाने के लिए मतदान किया। हालांकि, रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव ने इस फैसले को खारिज कर दिया और उनके कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू करने से इनकार कर दिया। उन्होंने मैरीना बेज्रुकोवा के खराब प्रदर्शन और सैनिकों को हथियार और गोला-बारूद पहुंचाने में विफल होने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्री के इस फैसले पर सांसदों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री का यह कदम कानूनी नहीं था, क्योंकि बेज्रुकोवा का अनुबंध जनवरी में एजेंसी द्वारा बढ़ा दिया गया था। यूक्रेनी कानून के तहत रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव का यह निर्णय अवैध है। यह दरार तब आई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए प्रशासन के तहत यूक्रेन के लिए अमेरिका का समर्थन सवालों के घेरे में आ गया। सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी करते हुए सात देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले राजदूत ने यूक्रेनी सरकार से इस समस्या को हल करने का अनुरोध किया। 

रक्षा मंत्री उमेरोव के फैसले के बाद भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई केंद्र ने उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एनएबीयू) से उमेरोव पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए जांच करने का आग्रह किया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि एनएबीयू ने भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई केंद्र के अनुरोध पर उमेरोव के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। 
विज्ञापन


इस बीच रात भर रूस और यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले हुए। रूसी सेना ने बताया कि उन्होंने इस साल सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक में नौ रूसी क्षेत्रों में 104 यूक्रेनी ड्रोनों को नष्ट कर दिया। इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। यूक्रेनी वायु सेना ने कहा कि रूस ने रात भर में 57 शाहेद और अन्य ड्रोन लॉन्च किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें