फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Hamas War: छह बंधकों की बर्बर हत्या का एक और वीडियो इस्राइली सेना ने किया जारी; नेतन्याहू का विरोध तेज

Wed, 11 Sep 2024 01:59 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम

सार

फुटेज में दिख रहा है कि जमीन के नीचे एक संकरा और नीचा रास्ता है, इसमें न तो शौचालय है और न ही वेंटिलेशन है। नया वीडियो सामने आने के बाद इस्राइल के लोगों में आक्रोश है। वह इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पर युद्ध विराम समझौते का दबाव बना रहे हैं। 
विज्ञापन
हमास-इस्राइल के बीच जल रही जंग - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल- हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच छह बंधकों की बर्बर हत्या का एक और वीडियो इस्राइली सेना ने जारी किया है। इस फुटेज में दिख रहा है कि जमीन के नीचे एक संकरा और नीचा रास्ता है, इसमें न तो शौचालय है और न ही वेंटिलेशन है। नया वीडियो सामने आने के बाद इस्राइल के लोगों में आक्रोश है। वह इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पर युद्ध विराम समझौते का दबाव बना रहे हैं। इससे पहले हमास ने भी वीडियो जारी किया था। 

विज्ञापन


इस्राइल के सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि गाजा सुरंग के फुटेज बंधकों के परिजनों को दिखाए गए थे। फुटेज में दिखाया गया कि दक्षिणी गाजा राफा में एक घर में बच्चे के बेडरूम के नीचे 70 फीट गहरी और 120 मीटर लंबी सुरंग बनाई गई थी। इस सुरंग में गया व्यक्ति यहां सीधा खड़ा भी नहीं हो सकता। साथ ही यहां बेहद उमस है और सांस लेना भी मुश्किल है। वीडियो में कुछ बोतलें दिखाई गईं हैं, जिनमें मूत्र है और एक बाल्टी जो शौचालय के लिए थी। इसके अलावा सुरंग में एक शतरंज बोर्ड, एक स्वचालित राइफल है। 

सेना के मुताबिक हमास ने बर्कले कैलिफोर्निया निवासी हर्श गोल्डबर्ग पोलिन की भी हत्या कर दी गई। पोलिन की रिहाई के लिए उसके माता-पिता ने अभियान चलाया था। जबकि अन्य लोगों की पहचान ओरी डैनिनो, एडेन येरूशलामी, अल्मोग सारूसी, अलेक्जेंडर लोबानोव और कार्मेल गैट के रूप में की गई। 
विज्ञापन


सेना ने बताया कि पोलिन समेत तीन लोगों को जुलाई में संघर्ष विराम वार्ता से पहले रिहा किया जाना था। लेकिन वह मृत मिले। 31 अगस्त को सुरंग के निरीक्षण में इस्राइली सेना को मिले छह शवों के पोस्टमार्टम के बाद पता चला है कि सभी की हत्या 29 अगस्त को की गई है। हगारी ने कहा कि सेना को सुरंग में कुछ ऐसे सबूत मिले, जिससे साफ है कि सुरंग में बंधकों के अलावा दो अपहरण कर्ता भी थे। सेना सुरंग से भागने की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों का मार भी गिराया। इनके डीएनए परीक्षण को भेजे गए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें