हमास की सैन्य शाखा अल कस्साम बिग्रेड के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने इस्राइल पर युद्ध विराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। प्रवक्ता ने कहा कि अब शनिवार की रिहाई में देरी होगी। गाजा में हो रहे इस्राइल हमास संघर्ष को लेकर 19 जनवरी को दोनों के बीच युद्ध विराम समझौता हुआ है। इसके तहत इस्राइल दो हजार फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा तो हमास बंधकों को मुक्त करेगा।
हमास ने इस्राइल पर युद्ध विराम समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया है। हमास के प्रवक्ता ने कहा कि अब हम शनिवार को होने वाली बंधकों की रिहाई में देरी करेंगे।
विज्ञापन
गाजा में हो रहे इस्राइल हमास संघर्ष को लेकर 19 जनवरी को दोनों के बीच युद्ध विराम समझौता हुआ है। इसके तहत इस्राइल दो हजार फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा तो हमास बंधकों को मुक्त करेगा। समझौते के पहले चरण में अब तक दोनों पक्ष पांच बार अदला-बदली कर चुके हैं। हमास ने 21 बंधकों को रिहा किया है तो वहीं इस्राइल ने 730 फलस्तीनी कैदी छोड़े हैं। अगली रिहाई शनिवार को होनी है। हमास की सैन्य शाखा अल कस्साम बिग्रेड के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने इस्राइल पर युद्ध विराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। प्रवक्ता ने कहा कि अब शनिवार की रिहाई में देरी होगी।
कैसे शुरू हुई इस्राइल-हमास के बीच जंग
सात अक्तूबर 2023 को हमास ने इस्राइल के कई हिस्सों को निशाना बनाया था। इस हमले में करीब 1200 इस्राइली नागरिक मारे गए थे। जबकि ढाई सौ लोगों बंधक बना लिया गया। इसके बाद इस्राइल ने गाजा पर हमले शुरू किया। इस्राइली सेना के हमलों में अब तक 45 हजार से ज्यादा फलस्तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं। गाजा के बड़े हिस्से मलबे में तब्दील हो चुके हैं। गाजा की 23 लाख की आबादी का करीब 90 फीसदी हिस्सा विस्थापित हो चुका है। लाखों लोग तंबू में रह रहे हैं। लोग भुखमरी का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
समझौते की पहल कैसे शुरू हुई
गाजा में बढ़ते नरसंहार को लेकर कतर और अमेरिका ने इस्राइल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौते की पहल की थी। 2024 में, कतर ने युद्ध में मध्यस्थता की थी और 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक एक सप्ताह के युद्धविराम को लागू किया था। इसके नवंबर में कतर ने भी खुद को बातचीत से अलग कर लिया था। कतर ने आरोप लगाया था कि इस्राइल और हमास बातचीत के इच्छुक नहीं हैं। हालांकि पर्दे के पीछे से कोशिशें जारी रहीं। अमेरिका ने भी युद्ध विराम पर सहमति बनाने पर जोर दिया। अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हमास को धमकी दी कि वह जल्द बंधकों को रिहा करें, वरना इसके गंभीर परिणाम होंगे।
छह सप्ताह का पहला चरण, बंधकों की हो रही रिहाई
समझौते का पहला चरण छह सप्ताह का है। इसमें पूरी तरह से युद्ध विराम की बात कही गई है। हमास बंधकों को रिहा कर रहा। साथ इस्राइल फलस्तीन कैदियों की रिहाई कर रहा है। इसके अलावा इस्राइल की कुछ सेना गाजा से हट गई है। फलस्तीन भी गाजा में लौटेंगे। युद्ध विराम के दौरान गाजा में मानवीय सहायता में तेजी लाई जा रही है।